धामी मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल और विस्तार को लेकर चर्चा, जानिए कब और क्या है समीकरण
Pushkar Dhami cabinet news: उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। जिसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गया है। माना जा रहा है कि होली से पहले ही सीएम धामी मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पीएम मोदी के मुखबा दौरे का भी इंतजार किया जा रहा था।
अब पीएम मोदी का दौरा पूरा होते ही सीएम जल्द विस्तार कर सकते हैं। इसके लिए सीएम धामी को दिल्ली नेतृत्व से हरी झंडी का इंतजार है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में चार मंत्री पद रिक्त हैं। उत्तराखंड सरकार में कुल 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित अभी 8 मंत्री हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के समय से इन खाली पड़ी मंत्री पदों को भरने की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन हाईकमान इसे टालता रहा। लेकिन अब भाजपा संगठन भी इसको लेकर गंभीर हो गया है। जिस तरह से बीते दिनों से प्रदेश में मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ माहौल बना हुआ है। खासकर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद से पार्टी असहज नजर आ रही है।
जिसे बाद प्रदेश संगठन स्तर पर गहन मंथन के बाद रिपोर्ट भी भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में संगठन और सरकार के संतुलन को ध्यान में रखते हुए संभावित नामों का भी सुझाव दिया गया है। हालांकि फाइनल मुहर केंद्रीय नेतृत्व को ही करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस विषय पर संकेत देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।
जिन मंत्रियों के कामकाज में फेरबदल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें प्रेमचंद अग्रवाल और सतपाल महाराज शमिल हैं। इसके अलावा जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चा है, उनमें गढ़वाल और कुमांउ से दो दो चेहरे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा युवा और महिला विधायकों के साथ ही जातिवाद और क्षेत्रवाद को लेकर भी संतुलन बनाया जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल से एक से दो चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications