उत्तराखंड में नए जिलों की मांग पर फिर चर्चा तेज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ये बयान

उत्तराखंड में नए जिलों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इसके लिए एक कमेटी काम कर रही है और कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाये जाएंगे।

Discussion again intensified on the demand for new districts cm Pushkar Singh Dhami gave statement

उत्तराखंड में एक बार फिर नए जिलों की मांग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नये जिलों की मांग को लेकर कहा है कि इसके लिए एक कमेटी काम कर रही है और कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाये जाएंगे। ये बयान सीएम धामी ने काशीपुर में हुए एक कार्यक्रम में दिया है। बता दें कि काशीपुर के साथ ही 7 नये जिलों की लंबे समय से मांग चल रही है।

ये मामला ठंडे बस्ते में चला गया

उत्तराखंड अलग राज्य गठन के बाद से ही यहां नए जिलों की मांग उठने लगी थी, 13 जिलों के साथ अस्तित्व में आया था। 15 अगस्त, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने चार नए जिलों के निर्माण की घोषणा की। इनमें उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री, पौड़ी में कोटद्वार, अल्मोड़ा में रानीखेत और पिथौरागढ़ में डीडीहाट को नया जिला घोषित किया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद सीएम पद से हटते ही ये मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्ष 2012 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यकाल में यह हुआ कि नए जिलों की भाजपा सरकार की घोषणा को दरकिनार कर राजस्व परिषद के अंतर्गत पुनर्गठन आयोग बना उसे यह विषय सौंप दिया गया।

जिला बनाए जाने पर विचार

वर्ष 2016 में हरीश रावत ने बतौर सीएम नए जिलों को लेकर कदम बढ़ाए। उन्होंने एक साथ आठ नए जिलों के निर्माण का इरादा जताया। यह बात अलग है कि तब उन्होंने नए जिलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। अब पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल में इस बात के संकेत दिए हैं कि नये जिलों की मांग पर कदम आगे बढ़ाया जाएगा। अब भाजपा सरकार में रुड़की, रामनगर, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत को जिला बनाए जाने पर विचार किए जाने की चर्चा है।

Recommended Video

      Uttarakhand: Kedarnath के बाद खुले Badrinath Dham के कपाट, शुरु हुई Char Dham Yatra | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+