कांग्रेस में हार के कारणों पर चर्चा से पहले ही छिड़ी कलह, हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान

चुनाव हारने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने खोला मोर्चा

देहरादून, 14 मार्च। उत्तराखंड में करारी हार के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। लेकिन हार के मंथन से पहले ही कांग्रेस मे रार मच गई है। चुनाव हारने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष रहे प्रीतम सिंह में सोशल मीडिया के जरिए वार-पलटवार शुरू हो गया है। जिससे एक बार फिर हरीश रावत और प्रीतम खेमा आमने सामने आ गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुंआ से चुनाव हारने और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

फसल कोई बोये काटने कोई और पहुंच जाए पर दी प्रतिक्रिया

फसल कोई बोये काटने कोई और पहुंच जाए पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस में हार के बाद हार के कारणों से पहले ही हरीश रावत और प्रीतम खेमा आमने सामने आ गया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर सियासी तूफान ला दिया है। हरीश रावत ने कहा ​है कि मैं सभी उम्मीदवारों की हार का उत्तरदायित्व अपने सर पर ले चुका हूं और सभी को मुझ पर गुस्सा निकालने, खरी खोटी सुनाने का हक है। हरीश रावत ने कहा है कि प्रीतम सिंह ने एक सटीक बात कही कि आप जब तक किसी क्षेत्र में 5 साल काम नहीं करेंगे तो आपको वहां चुनाव लड़ने नहीं पहुंचना चाहिए, फसल कोई बोये काटने कोई और पहुंच जाए, यह उचित नहीं है। हरीश रावत ने सफाई देते हुए कहा है कि मैं बार-बार यह कह रहा था कि मैं सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करूंगा। स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में राय दी गई कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए अन्यथा गलत संदेश जाएगा। इस सुझाव के बाद मैंने रामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। रामनगर मेरे लिए नया क्षेत्र नहीं था, मैं 2017 में वहीं से चुनाव लड़ना चाहता था। मेरे तत्कालिक सलाहकार द्वारा यह कहे जाने पर कि वो केवल रामनगर से चुनाव लड़ेंगे, सल्ट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते, तो मैंने रामनगर के बजाय किच्छा से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

लालकुंआ भेजने की भी वजह पार्टी पर डाली

लालकुंआ भेजने की भी वजह पार्टी पर डाली

इस बार भी पार्टी ने जब रामनगर से मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला किया तो रामनगर से उम्मीदवारी कर रहे व्यक्ति को सल्ट से उम्मीदवार घोषित किया और सल्ट उनका स्वाभाविक क्षेत्र था और पार्टी की सरकारों ने वहां ढेर सारे विकास के कार्य करवाए थे। हरीश रावत ने लालकुंआ से चुनाव लड़ने का निर्णय हाईकमान पर डाल दिया है। हरीश रावत का कहना है​ कि मुझे रामनगर से चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का था और मुझे रामनगर के बजाय लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का ही था। मैं रामनगर से ही चुनाव लड़ना चाहता था, मैंने रामनगर में कार्यालय चयनित कर लिया था और मुहूर्त निकाल कर नामांकन का समय व तिथि घोषित कर दी थी और मैं रामनगर को प्रस्थान कर चुका था। मुझे सूचना मिली कि मैं लालकुआं से चुनाव लड़ूं, यह भी पार्टी का सामूहिक फैसला था। मैंने न चाहते हुए भी फैसले को स्वीकार किया और मैं रामनगर के बजाय लालकुआं पहुंच गया। मुझे यह भी बताया गया कि मुझे लालकुआं से चुनाव लड़ाने में सभी लोग सहमत हैं‌। लालकुआं पहुंचने पर मुझे लगा कि स्थिति ऐसी नहीं है। मैंने अपने लोगों से परामर्श कर दूसरे दिन अर्थात 27 तारीख को नामांकन न करने का फैसला किया और पार्टी प्रभारी महोदय को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि यदि मैं ऐसा करता हूं तो उससे पार्टी की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी, मैं ऐसा न करूं। 27 तारीख को न चाहते हुए भी मैंने नामांकन किया और मैंने अपने आपसे कहा कि हरीश रावत तुम्हें पार्टी हित में यदि आसन्न हार को गले लगाना है तो तुम उससे भाग नहीं सकते हो। हरीश रावत ने कहा है कि वे प्रीतम सिंह की बात से सहमत होते हुए भी उन्हें किन परिस्थितियों में रामनगर और फिर लालकुआं से चुनाव लड़ना पड़ा। यदि उस पर सार्वजनिक बहस के बजाय पार्टी के अंदर विचार मंथन कर लिया जाए तो उन्हें अच्छा लगेगा।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रकरण को लेकर भी ​लगाया आरोप

मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रकरण को लेकर भी ​लगाया आरोप

हरीश रावत ने चुनाव में उठे मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि हरीश रावत ने यूनिवर्सिटी की मांग करने वाले व्यक्ति को पदाधिकारी बनाने का फैसला किसका था। इसकी जांच होनी चाहिए। न उस व्यक्ति के नामांकन से मेरा दूर-दूर तक कोई वास्ता था, क्योंकि वह व्यक्ति कभी भी राजनीतिक रूप से मेरे नजदीक नहीं रहा था। हरीश रावत का दावा है कि उस व्यक्ति को राजनीतिक रूप से उपकृत करने वालों को भी सब लोग जानते हैं। उसे किसने सचिव बनाया, फिर महासचिव बनाया और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में उसे किसका समर्थन हासिल था, यह तथ्य सबको ज्ञात है, उस व्यक्ति के विवादास्पद मूर्खतापूर्ण बयान के बाद मचे हल्ले-गुल्ले के दौरान उसे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी बनाने में किसका हाथ रहा है, यह अपने आप में जांच का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+