युवाओं के रोजगार, ई-वाहन और पेंशन को लेकर बड़े निर्णय, धामी कैबिनेट ने इन 12 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Dhami cabinet Big decisions: बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ढांचे में संशोधन करते हुए 15 नए पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा न्यू पेंशन योजना के साथ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम को जोड़ते हुए ग्रेजुटी की व्यवस्था करने पर सहमति बन गई है।

साथ ही बैठक में बैठक में पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता नियमावली, भर्ती परीक्षाओं, ई-वाहन टैक्स माफी, पर्यटन योजनाओं और पेंशन जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Dhami cabinet Big decisions employment of youth e-vehicles pension approved these 12 proposals

कैबिनेट में लिए गए निर्णय-

  • उत्तराखंड मोटर यान कराधान सुधार अधिनियम में किया गया संशोधन। हाइब्रिड गाड़ियों को भी टैक्स से छूट देने का लिया गया निर्णय।
  • उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही के पद और उत्तराखंड वर्दीधारी उपनिरीक्षक के पदों का एग्जाम एक साथ कराया जाएगा। सब इंस्पेक्टर लेवल के पदों के भी एग्जाम एक साथ कराए जाएंगे।
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ढांचे में किया गया संशोधन।15 नए पद लिए गए सृजित। जिसमें एक नियमित पद और 14 आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा।
  • उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के ढांचे में किया गया संशोधन। 12 नए पद और लिए गए सृजित।
  • न्यू पेंशन योजना का लाभ उठा रहे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को जोड़ते हुए ग्रेजुटी की व्यवस्था की जाएगी।
  • 2013 से कार्यरत 859 पर्यावरण मित्रों को अब मृतक आश्रित का लाभ मिलेगा।
  • देहरादून की सीएनजी व BS-6 सिटी बसों को 50% या अधिकतम ₹15 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।
  • विक्रम व अन्य डीजल वाहनों के लिए भी सब्सिडी योजना लागू की जाएगी।
  • बैटरी, मोटर और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल वाहनों पर परिवहन टैक्स पूरी तरह माफ होगा, केवल जीएसटी देय रहेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+