Uttarakhand: डीजीपी के नाम से 10 लाख की ठगी, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के नाम से 10 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद डीजीपी ने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

DGP police Cheating of 10 lakhs name of Ashok Kumar case given instructions for strict action

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के नाम से 10 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित के वकील ने डीजीपी से मुलाकात कर इस मामले में पूरी जानकारी दी है। जिसके बाद डीजीपी ने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

पुलिस को डोनेशन देने के नाम पर 10 लाख रूपए हड़प लिए

विकासनगर के दो अधिवक्ता सतीश कुमार, संजय कटारिया ने डीजीपी अशोक कुमार से मिलकर इस बात की जानकारी दी कि दौलत कुंवर नाम के व्यक्ति द्वारा डीजी के नाम से पुलिस को डोनेशन देने के नाम पर हमसे 10 लाख रूपए हड़प लिए हैं। जुलाई, 2021 में प्रेमनगर थाने में जमीन सम्बन्धी फर्जीवाड़े के एक मुकदमे में मदद करने के नाम पर आरोपी दौलत कुंवर ने पीड़ितों से पैसे लिए थे, इस मुकदमे में पैरवी के दौरान सह आरोपी सुशील आर्य को 09 अक्टूबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

Recommended Video

    जोशीमठ में ध्वस्तीकरण के दौरानबड़ा हादसा टला

    डीजीपी की और से अपील

    पीड़ितों ने आरोप लगाए कि जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो दौलत कुंवर जल्द पैसे वापस करने का झूठा आश्वासन देता रहा, लेकिन आज तक पैसे वापस नहीं करे। पीड़ितों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने दौलत कुवंर के विरूद्ध तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देशित किया गया है। मामला सामने आने के बाद डीजीपी की और से अपील की गई है कि किसी भी ऐसे बहकावे में न आए, ऐसे झूठे लोगों के जाल में बिल्कुल न फंसे। आपके आस-पास यदि कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है, तो तुरंत इसकी जानकारी मेरे संज्ञान में लाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+