DGCA ने हिमालय में हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले पायलटों के लिए जारी किए गाइडलाइन, खतरा रोकने के लिए उठाए ये कदम

पर्वतीय क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर क्रैश का खतरा रोकने के लिए पायलटों को कड़े नियमों के आधार पर खास ट्रेनिंग दी जाएगी। पायलटों के लिए एक अतिरिक्त पहाड़ी जांच शुरू की है।

DGCA issues guidelines for pilots flying helicopters in the Himalayas, steps taken to prevent danger

पर्वतीय क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर क्रैश का खतरा रोकने के लिए अब पायलटों को ज्यादा कड़े नियमों के आधार पर खास ट्रेनिंग दी जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ने कहा कि डीजीसीए ने इस यात्रा सीजन से 10,000 फीट की ऊंचाई पर हेलीपैड चलाने वाले पायलटों के लिए एक अतिरिक्त पहाड़ी जांच शुरू की है।

पायलटों को प्रशिक्षित किया जाए

ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि इतनी अधिक ऊंचाई पर हेलीपैड पर काम करने वाले पायलटों को प्रशिक्षित किया जाए और उन्हीं स्थितियों में सुरक्षित संचालन के लिए उनकी जांच की जाए. जिससे सुरक्षा में वृद्धि हो सके।

कई अतिरिक्त उपाय किए

भारतीय विमानन नियामक ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 2022 में हुई दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए डीजीसीए ने संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस साल कई अतिरिक्त उपाय किए हैं। केदारनाथ मंदिर के पास पिछले साल अक्टूबर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना हुई थी, जिसमें छह तीर्थयात्रियों और पायलट की मौत हो गई थी। केदारनाथ क्षेत्र में साल 1990 से 2019 के बीच कम से कम नौ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। जून 2013 में केदारनाथ त्रासदी के दौरान बचाव अभियान चलाते समय तीन हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसमें भारतीय वायु सेना के कर्मियों सहित 23 लोगों की मौत हो गई थी।

लगभग 4,200 शटल उड़ानें
उत्तराखंड में चारों धाम में से केदारनाथ में सबसे ज्यादा हवाई यात्रा की जाती है। 25 अप्रैल से 19 मई की अवधि में करीब 23 हजार यात्रियों को लाने-ले जाने वाली लगभग 4,200 शटल उड़ानें भरी जा चुकी हैं। एविएशन रेगुलेटर ने एयरबोर्न इमेज रिकॉर्डिंग सिस्टम (एआईआरएस) के एक्टिवेशन का उपयोग करना भी अनिवार्य कर दिया है। ये इमेज रिकॉर्डिंग सिस्टम एक विशेष प्रकार के हेलिकॉप्टर में स्थापित होता है। इस साल केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। 20 से 23 अप्रैल तक निरीक्षण के बाद निदेशालय की तरफ से अनुमोदित सात संचालकों के जरिये उसी दिन हेलिकॉप्टर शटल सेवा भी शुरू की गई थी। नियामक इन अतिरिक्त उपायों पर तीर्थयात्रा के मौसम के दौरान नियमित रूप से जांच करने की योजना बना रहा है।

Recommended Video

    Rudraprayag में बर्फबारी में फंसे बुजुर्ग श्रद्धालु को SDRF ने बचाया | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+