हिंदू त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अशांति उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश: CM धामी का बड़ा बयान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सोमवार देर रात हुए प्रकरण को लेकर प्रतिक्रिया जारी की है। सीएम धामी ने कहा है कि ये हमारे त्यौहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश है। सीएम धामी ने उपद्रव पैदा करने वालों पर दंगा विरोधी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी की चेतावनी भी दी।
बता दें कि सोमवार देर रात देहरादून के पटेलनगर इलाके में सोशल मीडिया की एक पोस्ट के बाद जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद धर्म विशेष के लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम किया और हंगामा किया। बवाल बढ़ते देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और बल प्रयोग भी करना पड़ा।

सीएम धामी ने कहा, यह केवल त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच में अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश है। इसके पीछे वह ताकतें हैं, जो आज मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं, एक भारत श्रेष्ठ भारत का समर्थन नहीं करती हैं और तुष्टिकरण की राजनीति पर आश्रित हैं।
आज विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ते हुए जो पचा नहीं पा रही हैं, देख नहीं पा रही हैं, ऐसी ताकतें लगातार अशांति और दंगा करवाने का लगातार प्रयास कर रही हैं, समाज में जहर घोलने का काम कर रही हैं।सीएम ने कहा, अगर आप किसी का सम्मान करते हैं, तो उसका सम्मान तभी है जब वो आपके आचरण के रूप में दिखे। उत्तराखंड गंगा, यमुना, चारधाम, आदि कैलाश समेत अनेक श्रद्धा और आस्था के धर्म स्थानों का प्रदेश है। उत्तराखंड में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अराजक तत्वों के लिए सरकार ने सख्त दंगा विरोधी कानून बनाया है। सरकार, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाईयों से ही नुकसान की भरपाई कराएगी।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट जिसमें मुस्लिम संप्रदाय के नबी पर एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक कमेंट किया गया था, सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का प्रयास करने वाले स्क्रीनशॉट का पुलिस द्वारा स्वयं तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को तत्काल पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया व आपत्तिजनक कमेंट को हटवाया गया।
आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में समुदाय विशेष के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित होकर मुख्य मार्ग को अवरूद्ध करते हुए हुडदंग व धार्मिक उन्माद फैलाने तथा धार्मिक टिप्पणियां करते हुए लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने व स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा भीड़ को तितर भितर कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत पटेलनगर क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील स्थानों पर में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लोगो को शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालो के सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications