दिल्ली या गढ़वाल लोकसभा सीट: मोदी और शाह के करीबी अनिल बलूनी को कहां से मिल सकता है टिकट, जानिए

उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की दावेदारी है। जिन्होंने हाल ही में राज्यसभा का कार्यकाल पूरा किया है। अब बलूनी को लोकसभा भेजने की तैयारी है। हालांकि बलूनी को दिल्ली की किसी सीट से उतारने की भी चर्चा जोरों पर है।

Delhi or Garhwal Lok Sabha seat Know Anil Baluni close narendra Modi amit Shah can get ticket

भाजपा ने दिल्ली की सात में से पांच सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट की घोषणा होना बाकि है। ऐसे में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल बलूनी के लिए दिल्ली की एक सीट भी रिजर्व की गई है। हालांकि जिस तरह उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट को होल्ड पर रखा गया है। उसके पीछे की वजह अनिल बलूनी को लेकर हाईकमान का फैसला न लेना माना जा रहा है।

अनिल बलूनी मोदी और अमित शाह के सबसे करीबियों में से एक माने जाते हैं। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने पर बीते दिनों भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया, जो कि निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए। जिसके बाद काफी कुछ तस्वीर लोकसभा चुनाव को लेकर साफ होने लगी है। अनिल बलूनी को अब लोकसभा भेजने की चर्चा है। अनिल बलूनी का पैतृक गांव पौड़ी जिले के विकासखंड कोट का नकोट है।

बलूनी ने अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान पौड़ी, कोटद्वार समेत उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए सौगात दी। जिसके बाद अब अनिल बलूनी का लोकसभा से लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि हाल ही में सांसद बलूनी ने पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को एक शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार दिया। पौड़ी नगर में सांसद निधि से तारामंडल,प्लैनेटेरियम और पर्वतीय संग्रहालय ,माउंटेन म्यूजियम बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ की राशि जारी की।

बलूनी के प्रयास से वन भूमि हस्तांतरण का कार्य भी रिकार्ड समय में पूरा हो गया। एक ही दिन में केंद्रीय वन मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। परियोजना के लिए एक हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति का पत्र राज्य सरकार को भेजा गया। इसके साथ ही बलूनी ने दूसरे चरण में शैक्षिक गतिविधियों को और रोचक बनाने के लिए इको पार्क व साइंस पार्क सहित अन्य गतिविधियों को जोड़ने की बात की है।

बलूनी ने अपने छह साल के कार्यकाल में उत्तराखंड को कई सौगातें दीं। इनमें धनगढ़ी का पुल, मसूरी में पेयजल योजना, उत्तरकाशी और कोटद्वार के अस्पतालों में आईसीयू, कर्णप्रयाग अस्पताल में सी आर्म मशीन, ब्लड बैंक रैक और एनेस्थीसिया मशीन, काठगोदाम देहरादून के बीच नैनी दून एक्सप्रेस, टनकपुर इलाहाबाद के बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस और कोटद्वार.दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन और बोगियों की संख्या वृद्धि उन्हीं की पहल से संभव हो पाई।

ऐसे में पौड़ी गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पौड़ी गढ़वाल सीट से वर्तमान सांसद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत हैं। अनिल बलूनी के अलावा गढ़वाल सीट से दीप्ति रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दावेदार माने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+