Uttarakhand विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में 29 नवंबर से, इन मायनों में खास होगा सत्र
29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून विधानसभा में होगा सत्र
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से देहरादून में आयोजित होगा। धामी सरकार की और से शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून विधानसभा में होगा। आगामी 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। विधानसभा सत्र में धामी सरकार अनुपूरक बजट लेकर आएगी।

रोजगार, भ्रष्ट्राचार, कानून व्यवस्था सरकार की मुश्किलें खड़ी कर सकता है
उत्तराखंड के विधानसभा सत्र को लेकर हो रही चर्चा खत्म हो गई। सत्र को गैरसेंण या देहरादून में कराने को लेकर सियासी दल आमने सामने आ चुके थे। निर्दलीय और बसपा के विधायक इस बाबत सीएम धामी को भी पत्र लिख चुके थे। जिसमें सत्र को देहरादून में कराने की मांग की गई थी। सत्र को देहरादून कराने के पीछे मंशा ठंड और व्यवस्थाओं का अभाव बताया गया। आखिरकार सरकार ने देहरादून में ही सत्र कराने का निर्णय लिया है। धामी सरकार के लिए शीतकालीन सत्र काफी चुनौती भरा होने जा रहा है। अंकिता केस और यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण समेत दूसरे कई मामलों पर विपक्ष धामी सरकार को घेरने की रणनीति में जुटे हैं। ऐसे में सदन से सड़क तक रोजगार, भ्रष्ट्राचार, कानून व्यवस्था सरकार की मुश्किलें खड़ी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications