Dehradun news: सुबह की सैर के दौरान पीठ पर पोस्टर चस्पा कर चल रहा अनोखा अभियान,आम आदमी ने शुरू की ये खास पहल
देहरादून में सुबह सैर करते समय सड़कों पर एक व्यक्ति अपनी पीठ पर एक पोस्टर चस्पा कर घूमते हुए वायरल हो रहे हैं।
पीठ पर चस्पा पोस्टर में हेलमेट लगाने और बच्चों को भी पहनाने का संदेश लिखा है। आइए जानते हैं कि क्या है ये अभियान और मैसेज देने का ये तरीका क्यों अपनाना पड़ा।

देहरादून के समाज सेवी और स्वतंत्र पत्रकार त्रिलोचन भट्ट ने एक नई पहल की है। बच्चों को हेलमेट पहनाने का अभियान। साथ ही वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस अभियान में हेलमेट भी दान कर सकते हैं। जो इच्छुक हैं, उनसे हेलमेट ले रहे हैं और जिनको जरूरत है, उनको हेलमेट बांट भी रहे।
समाज सेवी और स्वतंत्र पत्रकार त्रिलोचन भट्ट का कहना है कि सुबह लगभग 5 किमी की सैर के दौरान मौका मिलते ही बिना हेलमेट दोपहिया पर आने-जाने वालों को टोक देता हूं। एक दिन मंदिर के बाहर एक 25-26 साल की बच्ची रुकी। मैंने उससे कहा कि बेटा मंदिर आना अच्छी बात है, लेकिन हेलमेट पहनना भी अच्छी बात है।
बच्ची को शायद मेरा टोकना पसंद नहीं आया। उसने मुझसे कहा, 'अंकल मेरी चिन्ता करने वाले मेरे घर में हैं, लेकिन आपको इससे क्या फायदा होता है? सवाल वाजिब था, पर मेरे पास जवाब नहीं था। इस तरह के निरुत्तर कर देने वाले सवालों का सामना न करना पड़े, इसलिए ये तरीका अपनाया। यह सोच कर कि किसी की समझ में आये तो ठीक, वरना कोई बात नहीं। शुरूआत में कुछ लोग व्यंग भी करने लगे। लेकिन, कुछ लोगों केे चेहरे के भावों से यह भी लगा कि वे मेरी इस हरकत से सहमत हैं।
सड़क हादसों के प्रति लोगों को सजग करने के लिए वे कई बार लोगों को हेलमेट पहनने के लिए टोक देते थे, लेकिन कई बार लोगों को बुरा भी लग जाता। ऐसे में उन्होंने बिना किसी को रोके और टोके इस अभियान को आगे बढ़ाने का सोचा।
शुरूआत में थोड़ा अजीब लगा लेकिन धीरे धीरे आदत हो गई। इसका रिस्पास भी आने लगा है। ये पहल अब अभियान बन गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन दो बच्चों को स्कूटी पर स्कूल ले जाती एक महिला दिखी। उन्होंने एक बच्चे को हेलमेट पहना रखा था। मैंने उन्हें रोककर प्रोत्साहित किया।
उनका कहना था कि बेटी के लिए भी जल्दी हेलमेट खरीदेंगी। मैंने इसे फेसबुक पर फोटो के साथ पोस्ट लिखी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस बीच सोशल मीडिया में उनके संदेश को देखकर कई लोग उनसे जुड़ने लगे हैं जो उन्हें हेलमेट देने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications