देहरादून में चोरी करने वाले गिरफ्तार,नगर निगम में सफाई कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड,लाखों के माल पर किया हाथ साफ

देहरादून पुलिस ने बंद घर में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना का मास्टरमाइंड नगर निगम में सफाई कर्मचारी निकला। पुलिस ने पीड़ित की और से दी गई चोरी की सूचना से कई अधिक माल बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 19 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरानगर वसंत विहार अक्षय कपिल ने बताया कि 21 फरवरी 2025 को वह अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने रुड़की गए थे, जब वापस आए तो देखा की अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की खिड़की की ग्रिल व जाली तोड़कर घर के अंदर से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर लिए गए थे।

Dehradun Thieves arrested mastermind turned out sanitation worker municipal corporation stole goods worth lakhs

शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे 35 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया एवं वर्तमान में चोरी, नकबजनी की घटनाओ में जेल से जमानत पर रिहा हुए अभियुक्तों की सूची तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्ध सूरज साहनी और अंकित को गिरफ्तार किया। जिनके पास से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त अंकित द्वारा बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। बीते 21 फरवरी को इंदिरानगर सीबीआई ऑफिस के पीछे पार्क के पास सफाई करने के दौरान उसके द्वारा वादी को अपने परिजनों के साथ बैग लेकर कहीं बाहर जाते देखा, जिस पर उसने साथी सूरज साहनी के साथ घर मे चोरी की योजना बनाई और योजना के मुताबिक रात में बंद घर की खिड़की की ग्रिल और जाली तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बाद में चोरी के माल को चाय बागान के पास एक खंडर में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना में पुलिस ने वादी की ओर से दी गई जानकारी के ज्वेलरी व नगदी से कई गुना अधिक ज्वेलरी व कीमती सामान की बरामदगी की गई है। जिनकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+