देहरादून में 20 करोड़ की डकैती, बिहार के गैंग का हाथ होने का शक,लुटेरों को सैलरी देकर ऐसे करवाते हैं वारदात
देहरादून के राजपुर रोड में रिलायंस ज्वेल्स शोरुम में हुई डकैती के मामले में दून पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया है। पुलिस इस तरह की घटनाओं को बिहार गैंग से जोड़कर चल रही है। जिसका सरगना जेल में बंद होने के बाद इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है।

देश के अन्य शहरों में भी पहले इस तरह की वारदात होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें इस वर्कआउट पर काम कर रही है। देर रात दून पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद टीमें रवाना कर दी है।
राज्य स्थापना दिवस पर गुरूवार को वीआईपी रोड राजपुर रोड पर शोरुम खुलते ही साढ़े 10 बजे के आसपास 4 युवक अंदर घुसे। जो कि हथियार से लैस थे। इसके बाद उन्होंने सभी को डरा धमकाकर करीब 20 मिनट तक पूरा शोरुम खंगाला।
शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 20 करोड़ की ज्वैलरी लूट ली। डकैती की सूचना मिलते ही पूरा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी अजय सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना देहरादून में हुई है। इस तरह का मामला देश के दूसरे शहरों से भी सामने आ चुके हैं।
जिनका वारदात को अंजाम देने का तरीका एक जैसा है। ऐसे में पुलिस इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जिस बिहार गैंग का हाथ इस वारदात में मानकर चल रही है। उसका सरगना जेल में बंद है। जो कि जेल से ही भाड़े के लुटेरों से इस तरह की वारदात को अंजाम देता है।
इस गैंग का बकायदा एक ट्रेनिंग सेंटर है। जो कि लूट के माल का हिस्सा नहीं करते। लुटेरों को सैलरी की तरह पैसा देते हैं। एक हैरान करने वाली बात जो अब तक सामने आई है कि ऐसे घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अब तक हाथ नहीं लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications