देहरादून की लुटेरी दुल्हन ने कमाए करोड़ों,10 साल में कई शादी कर ऐसे खड़ी की संपत्ति,सुनकर उड़ जाएंगे होश
Dehradun robber bride news: देहरादून की एक लुटेरी दुल्हन को जयपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन को पुलिस 10 साल बाद गिरफ्तार कर पाई है। लुटेरी दुल्हन ने शादी के जरिए कई लोगों से 1.25 करोड़ रुपए वसूले हैं।
पुलिस ने बताया कि महिला पहले ऑनलाइन मेट्रोमोनियल साइट के जरिए लोगों से संपर्क बनाती फिर वित्तीय स्थितियों की पूरी जानकारी लेकर शादी रचाती। इसके बाद कुछ महिनों में सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपए वसूलती।

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड की रहने वाली ये लुटेरी दुल्हन ऑनलाइन मेट्रोमोनियल साइट के जरिए ऐसे पुरुषों से शादी करने की कोशिश करती थी, जो या तो तलाकशुदा थे या अपनी पत्नियों को खो चुके थे। ने अलग- अलग राज्यों में कई अमीर लोगों से शादी कर के विभिन्न मामलों में सेटलमेंट के तौर पर कुल 1.25 करोड़ रुपये जुटाए।
इस महिला ने पहली शादी 2013 में आगरा के एक व्यवसायी से की थी।
शादी के कुछ समय बाद उसने परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिर शादी के समझौते के तौर पर 75 लाख रुपए लिए। 2017 में महिला ने गुरुग्राम के एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर से शादी कर ली। इसके बाद उससे अलग होने के बाद समझौते के तौर पर उस व्यक्ति से 10 लाख रुपये लिए। इस महिला ने साल 2023 में राजस्थान के जयपुर में एक व्यवसायी से शादी की।
इसके बाद उसके घर से 36 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर भाग गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने मामला दर्ज कराया। मामले की जांच करते हुए जयपुर पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर अपने ऑनलाइन मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से तलाकशुदा या अमीर व्यापारियों और पेशेवरों को चुनती थी।
उनसे संपर्क बनाकर वह पीड़ितों की वित्तीय संपत्तियों और व्यवसायों के बारे में पहले जानकारी लेती थी। फिर उनसे शादी करती थी। शादी के बाद वह परिवार के साथ 4 से 5 महीने व्यतीत करती थी और विश्वास हासिल करती थी। इसके बाद लूट का प्लान तैयार करती थी।












Click it and Unblock the Notifications