Dehradun मंदिर के बाहर देर रात आपत्तिजनक हरकत और तोड़फोड़, बवाल के बाद केस दर्ज, जांच शुरू

Dehradun देहरादून के कोतवाली डोईवाला इलाके में एक मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा देर रात आपत्तिजनक हरकत करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें जुटा दी है।

Dehradun Offensive acts vandalism outside temple late night, case registered ruckus, investigation

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हर्रावाला स्थित काली मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में तोड़फोड हुई है। इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बाद में जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो मंदिर के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि मे पेशाब करने और पत्थर मारकर मंदिर का कांच क्षतिग्रस्त करते दिखाई दिया। ये बात जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली लोगों में आक्रोश फैल गया और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये हरकत दूसरे विशेष समुदाय के द्वारा की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखा और व्यक्ति की तलाश और जानकारी जुटाने के लिए एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। हालांकि जो व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ वह सामान्य नहीं लग रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द पकड़ कर उससे इस तरह के कृत्य के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने पार्षद हर्रावाला विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+