Dehradun news: विकासनगर से हिमाचल जा रहा वाहन 100 मीटर खाई में गिरी, 3 की मौत, हिमाचल के रहने वाले थे तीनों
देहरादून के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रही पिकअप गाड़ी हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर 100 मीटर खाई में जा गिरी।
इस गाड़ी में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोग हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हे।।

एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। घायल चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस रविवार को विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा था।
वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। छिबरौ पावर हाउस के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार कुंवर सिंह निवासी, सेनठा थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश, रोहित निवासी नेरवा, हिमाचल प्रदेश, मनमोहन सिंह निवासी नेरुवा हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सुशील निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसडीआरएफ टीम ने बताया कि थाना कालसी द्वारा कोटि रोड में छिबरो पावर हाउस के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए यूटिलिटी वाहन में सवार 04 लोगों में से एक घायल को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जबकि घटना में मृत 03 लोगो के शवों को बरामद जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications