Dehradun news: समुदाय विशेष की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद जमकर हंगामा,पुलिस ने क्या बताई कहानी
देहरादून के रायपुर थाना इलाके में एक युवती से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जमकर बवाल हो गया। युवती दूसरे समुदाय की होने की वजह से मामले में जमकर हंगामा हुआ। युवती के परिजनों ने तीन लड़कों पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
जिसको लेकर देर रात तक थाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक जांच में घटनास्थल पर सिर्फ अभियुक्त व युवती के होने के साक्ष्य मिलने का दावा किया है। अन्य दोनों युवक दूसरी जगह पर होने की जानकारी मिली है।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 3 अक्टूबर को रायपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ गलत काम होने के संबंध में उसके परिजनों की ओर से लिखित शिकायत देने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की प्राथमिक जांच में तथ्य प्रकाश में आए हैं कि युवती व अभियुक्त अभिषेक आपस में परिचित थे।
अभियुक्त रायपुर क्षेत्र में टाटा मैजिक चलाता है, करीब 12 बजे युवती व अभियुक्त 4 नंबर चक्की पर आए। अभियुक्त अभिषेक द्वारा युवती को अपने टाटा मैजिक वाहन से किद्दुवाला क्षेत्र में गया जहां अभियुक्त द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया। रायपुर क्षेत्र में युवती के परिजन युवती की तलाश कर रहे थे। इस बीच युवती मैजिक वाहन में अभियुक्त व उसके साथी आगे व युवती पीछे बैठी थी। जिस पर सभी को थाने लाया गया।
युवती की तबियत खराब होने पर युवती को चिकित्सालय भेजा गया। युवती के परिजनों द्वारा थाने पर अभिषेक व उनके दो साथियों के विरुद्ध तहरीर दी गयी जिसपर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में अभियुक्तों कि सीसीटीवी फुटेज मोबाइल लोकेशन निकाली गई।
पुलिस द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों और अभियुक्त व उसके साथियों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन का अवलोकन करने पर अभियुक्त उक्त युवती को टाटा मैजिक वाहन से अकेले ले जाता हुआ दिखाई दिया। घटना के समय अभियुक्त के दोनों साथियों की किसी अन्य स्थान पर होने की पुलिस को प्राथमिक साक्ष्य मिले हैं।
साथ ही उन दोनों के मोबाइल नंबर की लोकेशन भी घटनास्थल से भिन्न सीसीटीवी में दिख रहे स्थानों पर पाई गई है। पुलिस द्वारा घटना की सम्वेदनशीलता को देखते हुए सभी साक्ष्य का परीक्षण किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही।
पुलिस की ओर से कहा गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त घटना को सोशल मीडिया के माध्यम गलत तथ्यों के आधार पर प्रसारित करते हुए सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पुलिस घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित की कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications