Dehradun news: घर से निकलने से पहले ही बुक करें पार्किंग, ऐसे करें बुक, नहीं होगी अब समस्या
देहरादून में अब घर से चलने से पहले ही पार्किंग बुक हो सकती है। इसके लिए देहरादून यातायात पुलिस ने एक पहल की है। इसके लिए पार्क प्लस मोबाइल एप की सुविधा शुरू हो गई है।

देहरादून में पर्यटकों के साथ ही दूनवासियों के लिए पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी टेंशन रहती है। जिससे लोगों को जाम की स्थिति और कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब घर से चलने से पहले ही पार्किंग बुक हो सकती है। इसके लिए देहरादून यातायात पुलिस ने एक पहल की है। इसके लिए पार्क प्लस मोबाइल एप की सुविधा शुरू हो गई है।
शहर के 400 पार्किंग स्थलों की सूची
देहरादून में अब पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने पार्क प्लस एप को शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड और अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची दी है। इसे पार्क प्लस ने अपने डाटा में सुरक्षित भी कर लिया है। अब एक क्लिक पर ही पार्किंग बुक कर सकते हैं। जो कि घर से पार्किंग तक का रास्ता भी बताएगा। इसमें कुछ मुफ्त पार्किंग और कुछ जगहों पर शुल्क देना होगा।
आपके पास है पार्किंग तो होगी कमाई
इस एप्लीकेशन के माध्यम से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन के लिए पार्किंग बुक की जा सकती है। इतना ही नहीं अगर आपके पास पार्किंग की जगह है तो आप एप में रजिस्टर्ड कर पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें प्रतिघंटा के हिसाब से शुल्क का भुगतान होगा।
ऐसे करें पार्किंग बुक
पार्किंग बुक करने के लिए पहले मोबाइल फोन पर पार्क प्लस ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने लोकेशन के आसपास की पार्किंग तलाश करें। नेविगेशन आइकन पर क्लिक करें और पार्किंग स्थान पर पहुंचें। एप पर चालान की भी जानकारी मिलेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications