Dehradun news: दिनदहाड़े फ्लैट में तीन बदमाशों ने घुसकर लूटा,बॉर्डर पार करने के लिए किया ऐसा कि उड़ जाएंगे होश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने लाखों रुपए की नकदी और करीब 20 तोला सोना लूट लिया। इतना ही नहीं फरार होने के लिए भी पीड़ित परिवार का सहारा लिया और बॉर्डर तक कार से छुड़वाने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने दून पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

देहरादून शहर के पॉश इलाके में लूट की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट है। घटना थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंर्तगत पर्ल हाइट्ल सोसाइटी में छठी मंजिल पर हुई। आरोप है कि दिनदहाड़े फ्लैट में तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए की नकदी और करीब 20 तोला सोना लूट लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वसंत विहार थाना क्षेत्र के इलाके में स्थित पर्ल हाइट्स सोसाइटी के छठी मंजिल पर विकास त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर करीब 3 बजे तीन बदमाश दिनदहाड़े विकास त्यागी के घर में बेल बजाकर घुसे और परिवार को चाकू और तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया।
करीब 3 घंटे तक बदमाश घर में रहे। इस दौरान बदमाशों ने करीब साढ़े सात लाख रुपए नकद और 20 तोला सोना लूट कर भाग गए। जाते समय बदमाशों ने विकास त्यागी से ही पड़ोसी की कार अरेंज की और कार में उनके भाई और बेटे को बैठाकर अपने साथ ले गए। बॉर्डर पार करके बदमाशों ने विकास त्यागी के परिजनों को 500 रुपए देकर कार समेत वापस भेज दिया और भागने में कामयाब हो गए।
बदमाश परिवार को अपहरण कर यूपी और उत्तराखंड का बॉर्डर मोहंड पार कर सुंदरपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह खुद पीड़ित परिवार से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली।
पीड़ित परिवार ने एसएसपी को बताया कि दोपहर के समय 03 बदमाशों द्वारा सोसाइटी में विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर उन्हें हथियारों के बल पर डरा धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त द्वारा विकास त्यागी से 2 करोड रुपए की मांग की गई और बताया की उन्हें विकास त्यागी के पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल द्वारा भेजा गया है।
जिससे विकास त्यागी ने 90 लाख रुपए लेने हैं, साथ ही बताया कि राजीव अग्रवाल द्वारा उन्हें विकास त्यागी व उसके परिवार के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए उन्हें मारने के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास त्यागी के पुत्र व भाई को उनके पड़ोसी की कार में, जो विकास त्यागी के पुत्र द्वारा पड़ोसी से मांगी गई थी, में बैठाकर अपने साथ ले गए और मोहंड के पास कार तथा परिजनों को छोड़कर फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications