Dehradun News: दून में 'The Kerala Story' कॉलेज की सहपाठी कश्मीर की युवती पर लगा ये गंभीर आरोप
देहरादून में एक बार फिर द केरला स्टोरी जैसा प्रकरण सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने उत्तराखंड स्वतंत्रता अधिनियम-2018 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लॉ की पढ़ाई कर रही एक हिंदू छात्रा को उसके साथ पढ़ने वाले छात्रा ब्लैकमेल कर मतांतरण व मुस्लिम युवक से शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं पिछले छह माह से छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। और ऐसा करने पर धमकी भी दी गई।

आरोपी छात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की रहने वाली है। पुलिस को बताया गया है कि आरोपी छात्रा ने पीड़ित की आपत्तिजनक तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उस पर ऐसा करने का दबाव बना रही थी। उसने पीड़िता से रुपयों की मांग भी की।
जिस युवक से शादी करने का दबाव डाला जा रहा था, वह भी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और आरोपित का दोस्त है। आरोपित छात्रा पीड़ित को पिछले छह माह से छात्रा को ब्लैकमेल कर रही थी और मतांतरण के लिए नहीं मानने पर कुछ बदमाशों से उसे फोन पर धमकी भी दिलवाई। इसके बाद छात्रा ने पुलिस से मदद मांगी है।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित युवती के विरुद्ध जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और उत्तराखंड स्वतंत्रता अधिनियम-2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में रहती है और सहस्रधारा रोड स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ रही है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) के निवासी युवती उसकी सहपाठी है। करीब छह-सात माह पूर्व युवती ने उससे नजदीकी बढ़ाई और मुस्लिम धर्मगुरुओं की वीडियो दिखाकर मतांतरण का दबाव बनाने लगी। इसके बाद उसने छात्रा को अनंतनाग निवासी अपने एक मुस्लिम दोस्त के बारे में बताया। उसे रसूखदार बताकर उससे शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि युवती ने पीड़ित को ब्लैकमेल भी किया।












Click it and Unblock the Notifications