Dehradun news: बडोवाला क्षेत्र में एक महिला समेत तीन शव मिलने से मचा हड़कंप,मुंबई बैग से होगा घटना का खुलासा

Dehradun news: बडोवाला क्षेत्र में एक महिला समेत तीन शव मिलने से ​हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को एक ही जगह से 24 घंटे में तीन शव ​बरामद हुए। जिसमें से एक महिला का और दो अन्य पहचाने जाने मुश्किल है।

इसके साथ ही घटनास्थल से पुलिस को एक बैग बरामद हुआ है। जिसमें मुंबई लिखा हुआ है। बैग के अन्दर से पुलिस को कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी तथा बच्चों के कुछ नये व पुराने कपडे व अन्य सामान बरामद हुआ है।

Dehradun news stir after three dead bodies including woman found in Badowala area Mumbai bag reveal incident

कोतवाली पटेलनगर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 25 जून की सायं थाना पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पैट्रोल पम्प से आगे सूखे नाले से 02 शव कूड़े में पड़े मिले। शवों को पुलिस ने कब्जे मे लिया। घटना के सम्बन्ध में देर सांय पता चलने और घटना स्थल के आस-पास जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा होने के चलते एसएसपी देहरादून द्वारा घटना स्थल के आस-पास सर्च अभियान न चलाने और सुबह होते ही अलग-अलग टीमों को घटना स्थल व उसके आस-पास के जंगल में काम्बिंग/सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

साथ ही घटना स्थल को सुरक्षित करने के लिये रात्रि के समय 02 कान्सटेबलों को घटना स्थल के पास ड्यूटी पर नियुक्त किया गया। आज सुबह पुलिस द्वारा घटना स्थल पर चलाये गये सर्च अभियान के दौरान मौके से कूडे का ढेर हटाने पर वहां काफी दुर्गंध आ रही थी, जिसे चेक करने पर मौके से 01 महिला का सडा-गला शव प्राप्त हुआ।

पूर्व में प्राप्त दोनों शव भी काफी दिन पुराने होने के कारण फूल चुके थे, जिस कारण उक्त शवो में महिला या युवती का फर्क कर पाना काफी मुश्किल था और परिस्थितियों को देखकर सम्भावना थी,शव किसी 20-22 वर्ष की महिला तथा उसके छोटे बच्चे का है।

लेकिन आज मौके से एक अन्य महिला का शव मिलने से साफ हुआ कि उक्त सभी शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास जगंलों में डॉग स्क्वाड की सहायता से काम्बिंग/सर्च अभियान चलाया गया। इसकेरी अतिरिक्त जनपद के सभी थानों में विगत कुछ दिनों में किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी की गई, लेकिन ऐसे किसी गुमशुदगी का किसी भी थाने में दर्ज होना नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त आस-पास के जनपदों सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर में भी ऐसी किसी गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी करने पर वंहा भी किसी महिला व उसके बच्चों की गुमशुदगी दर्ज होना नहीं पाया गया।

हालांकि बिजनौर में एक- दो क्षेत्रों में महिला व उसकी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जहां पर पुलिस टीमों द्वारा जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस द्वारा बिजनौर व अन्य जनपदों में लगातार फोकस कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त घटना स्थल के आस-पास सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम को एक बैग बरामद हुआ।

जिसमें मुम्बई लिखा हुआ है तथा बैग के अन्दर से पुलिस को कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी तथा बच्चों के कुछ नये व पुराने कपडे व अन्य सामान बरामद हुआ है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मुम्बई पुलिस से सम्पर्क स्थापित करते हुए सभी सम्भावित पहलुओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आसपास काम करने वाले व संदिग्ध व्यक्तियों को उठाकर लगातार पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा सुबह से ही घटना स्थल पर पहुँचकर अपनी निगरानी में सर्च एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया तथा स्वयं पटेलनगर, ISBT व नयागांव चौकी क्षेत्र में जाकर अलग- अलग लोगो से लगातार जानकारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+