Dehradun news: डेंगू से निपटने को तैयार की गई खास प्लानिंग, डीएम ने बताया क्या है तैयारी, टोल फ्री नंबर जारी
देहरादून में डेंगू से लड़ने को लेकर जिला प्रशासन ने खास प्लानिंग की है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि डेंगू को देखते हुए जिला प्रशासन की टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सर्वे किया जा रहा है।
नगर निगम देहरादून में डेंगू के दृष्टिगत लगभग 14 संवेदनशील तथा ऋषिकेश में लगभग 08 संवदेनशील क्षेत्र हैं। पानी जमा होने तथा डेंगू का लार्वा पाये जाने पर अभी तक 75 हजार धनराशि से अधिक के चालान कर दिए गए हैं।

जहां अधिक लार्वा मिल रहा है ऐसे क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्रों में रखा गया है। सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में बैड,दवाई आदि समुचित व्यवस्थाओं बनाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने जिले में संचालित डेंगू निरोधात्मक अभियान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू से बचाव और जागरुक करने के लिए अपने आसपास जलभराव न होने दें।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देशित करा दिया गया है कि डेंगू से बचाव हेतु बच्चों को फूल बाजू की ड्रेस में स्कूल में बुलाया जाए। साथ जिलाधिकारी ने सभी जनमानस से अनुरोध किया है कि अपने आस पास सफाई रखें तथा पानी जमा न होने दें, घरों कूलर का पानी बदलते रहें तथा गमलों में तथा गमलों के आसपास पानी जमा न होने दें।
उन्होंने अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है।
साल 2016 के बाद से दो साल डेंगू के मामले कम आए लेकिन, 2019 में डेंगू के 4991 केस सामने आए। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई। 2020 में डेंगू से बचाव के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया, 2020 में जिले में डेंगू को कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया।
वर्ष 2021 में डेंगू का डंक बढ़ा और पॉजिटिव केस 126 तक पहुंचे। वर्ष 2022 में डेंगू के केस 1434 तक पहुंच गए। वहीं, वर्ष 2023 में यही डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1201 तक पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications