Dehradun news: ओएनजीसी से रिटायर इंजीनियर बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, सालों से घर पर रहते थे अकेले

Dehradun news: देहरादून में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। बसंत विहार थाना इलाके में ओएनजीसी से रिटायर 75 वर्षीय बुजुर्ग मकान में कई सालों से अकेले रहते थे। जिनकी सोमवार रात में किसी ने हत्या कर दी।

पड़ोसियों ने बुजुर्ग की चिल्लाने की आवाज सुनी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया तो बुजुर्ग मकान में बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े मिले और पेट पर गहरे घाव के निशान भी थे, जब तक अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उनकी मौत हो गई।

Dehradun news Sensation over hatya an elderly retired engineer from ONGC who lived alone at home

थाना बसंत विहार से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 9​ दिसंबर को थाना वसंत विहार को सूचना प्राप्त हुई की अलकनंदा एंक्लेव में स्थित एक घर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर अलकनंदा एन्क्लेव में स्थित एक मकान में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े थे, जिनके पेट पर गहरे घाव के निशान थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार के लिए इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार गर्ग निवासी अलकनंदा एंक्लेव, GMS रोड, देहरादून, उम्र करीब 75 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के संबंध में जानकारी करने में ज्ञात हुआ कि मृतक ओएनजीसी से रिटायर हुए थे और मकान में अकेले रहते थे। घटनास्थल पर तत्काल पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया व जांच की जा रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों/पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई व घटना के खुलासे के तत्काल निर्देश दिए गए।

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने कमरे किराए पर देने के लिए मकान के बाहर लिखा हुआ था, ऐसे में कोई किराएदार का बहाना करके बुजुर्ग को मिलने आया और इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि हत्या की वजह अब तक किसी के समझ में नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+