Dehradun news: राममय हुई राजधानी, परेड ग्राउंड में 1.5 लाख दीये प्रज्वलित कर किया गया धनुष बाण प्रदर्शित

Dehradun news अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड में हर जगह माहौल राममय नजर आ रहा है। मंदिरों में भजन कीर्तन और रामधुन पर हर कोई राम की भक्ती में लीन है। हर कोई इस दिन को उत्सव और दिपोत्सव की तरह मना रहे हैं। इसको लेकर देहरादून में भी जबरदस्त माहौल नजर आ रहा है।

 Dehradun news ram pran partshtha rejoiced, 1.5 lakh lamps lit bow arrow displayed parade ground.

रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में 1.5 दीये प्रज्वलित किए गए। दीयों से परेड ग्राउंड में जयश्रीराम लिख भव्य धनुष बनाया गया। सीएम धामी ने भी इसमें प्रतिभाग कर दीप जलाएं। इस दौरान उन्होंने राम भक्ति में लीन होकर श्रीराम भजन भी गाया। देहरादून के लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।

Recommended Video

    राममय हुई राजधानी, परेड ग्राउंड में 1.5 लाख दीये प्रज्वलित कर किया गया धनुष बाण प्रदर्शित

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हम सबको देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में माताओ बहनों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में आकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था दिखाई है। जन.जन के सहयोग एवं भक्ति के कारण 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राम की कृपा से इस भव्य दीपोत्सव में आए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सीएम धामी ने अपने आवास पर फूलों की रंगोली बनाकर इस पर्व को खास बनाने का संकल्प लिया।

    सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। देहरादून में जगह जगह पर एलईडी स्क्रीन के जरिए लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखा। जगह जगह लोग राम धुन पर थिरकते हुए नजर आए। साथ ही लोगों ने राम के झंडे खरीदे और हर घर पर झंडे फहराए गए। इसके साथ ही मंदिरों में सुंदरकांड और राम स्तुति गाकर प्रसाद बांटकर हर कोई सहयोग देता हुआ नजर आया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+