Dehradun News अस्पताल में भर्ती बच्चे के हाथ में फोन देखकर डीएम ने जानिए क्या किया, लापरवाही पर लिए ये एक्शन
Dehradun News देहरादून के डीएम सविन बंसल अचानक जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डीएम ने कई अव्यवस्थाओं और कमियों को लेकर रिपोर्ट तलब की है। जिलाधिकारी जब निरीक्षण के दौरान बाल चिकित्सावार्ड पहुंचे, तो एक छोटे बच्चे के हाथ में फोन था।
जिस पर जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों के हाथ में फोन न दिए जाएं इसके लिए स्थान पर ड्राईंग कलर खेलने को दिए जाएं। डीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि बाल चिकित्सा वार्ड में रखे गए बच्चों के लिए ड्राईंग एवं कलर दिए जाएं, जिससे बच्चों का मोबाईल के स्थान पर क्रियेटिविटी में ध्यान रहे।

साथ ही वार्ड में लाईब्रेरी से बच्चों को पुस्तक दी जाएं। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 15 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश। डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय 11 बजे से 1 घंटा बढकार अब 12 बजे तक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित चन्दन लैब का निरीक्षण करते हुए लैब के अनुबन्ध के अनुसार 24×7 कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए रात्रि में लिए गए सैम्पल का विवरण मांगने पर लैब की इंचार्ज जानकारी नही दे पाई जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को 03 माह में दिन व रात्रि में लिए गए सैम्पल की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
साथ ही निर्देशित किया कि यदि अनुबन्ध के अनुसार लैब द्वारा 24×7 कार्य होना नही पाया जाता तो चन्दन लैब का आधा भुगतान रोक लिया जाए। जिलाधिकारी ने सेन्ट्रललैब के निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों स्टॉप की जानकारी ली। सेन्ट्रल लैब के बाहर लगी भीड़ का कारण पूछा जिस पर बताया गया कि लैब प्रातः 11 बजे तक ही खुलती है, इसलिए सैम्पल देने वालो की भीड़ है जिस पर जिलाधिकारी ने लैब का समय 1 घंटा बढाते हुए 12 तक करने के निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत करते हुए कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में गायनी चिकित्सक न होने से अन्य चिकित्सालयों को रेफर किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए 15 मार्च तक कार्य पूर्ण करने के साथ ही ब्लड बैंक में किए गए कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बल्ड बैंक के लिए चिकित्सक, स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर पर ही व्यवस्था कराई है। जिलाधिकारी ने ईमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड, का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा सफाई एवं खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित हिलांस आउटलेट का निरीक्षण किया इस दौरान वहां भोजन कर रहे लोगों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इस दौरान जिलाधिकारी ने आटोमेटेड पार्किंग का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पार्किंग अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित थी जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिली है।
डीएम ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद करते हुए चिकित्सालय में व्यवस्थाएं मिल रही सुविधा की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।












Click it and Unblock the Notifications