Dehradun news: क्रिसमस पर ट्रैफिक की कप्तान ने खुद संभाली कमान, देर रात बेटी के साथ निकले खास मिशन पर
Dehradun news: क्रिसमस पर देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक के दबाव के चलते एसएसपी अजय सिंह ने खुद कमान संभाली। इतना ही नहीं देर रात अपनी बेटी के साथ जरुरतमंदों को कंबल बांटे और उनके परेशानियों के बारे में बातचीत की।

क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना सबसे बड़ी परेशानी है। इस बीच पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतरकर परिवार और दोस्तों के साथ इंजॉय करते हैं। ऐसे में पुलिस के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना सबसे बड़ी चुनौती है। सोमवार को क्रिसमस पर भारी भीड़ को देखते हुए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने खुद ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली।
Recommended Video
क्रिसमस पर व लंबा वीकेंड व बच्चो के छुट्टियां पड़ने पर मसूरी, देहरादून व आसपास के इलाको में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। जिस वजह से देहरादून समेत आसपास के सभी होटल, रिजॉर्ट बुक हो गए है। जिससे यातायात व्यवस्था पर अधिक दबाव होने के कारण देहरादून के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
इस बीच देर रात देहरादून के एसएसपी अजय सिंह दिलाराम चौक पर खुद ट्रैफिक का मोर्चा संभालने पहुंचे। साथ ही खुद ट्रैफिक की मॉनिटरिंग की। उन्होंने बताया कि शहर में पर्यटकों के अत्यधिक आने के कारण यातायात का दबाव है सभी पुलिस अधिकारी यातायात व्यवस्था का संचालन खुद कर रहे हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू के अतिरिक्त थानों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त फोर्स ड्यूटी के लिए लगाया गया है। ट्रैफिक संभालने के बाद रात में देहरादून के कप्तान अपनी बेटी के साथ शहर के मुख्य स्थानों का भ्रमण किया।
सर्द मौसम में घंटाघर, दून अस्पताल व रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर जरूरतमंद व्यक्तियों से बातचीत कर उनको गर्म कंबल वितरित किए। इस बीच रात्रि में गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का सहयोग करने वाले कुछ बच्चे मिले उनसे बातचीत कर उनको भी गर्म कंबल व आर्थिक मदद कर काम के साथ साथ पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।












Click it and Unblock the Notifications