Dehradun News: भीषण सड़क हादसा, काल बनकर दौड़ा ट्रक, तेज़ रफ्तार में 6 गाड़ियों को रौंदा, सामने आई वजह
Dehradun road accident News देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा हो गया है। तेज़ रफ्तार ट्रक छह गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे से हर तरफ अफरातफरी मच गई। हालांकि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इस दौरान यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर तीन-चार कार और विक्रम टेम्पो समेत कुल छह वाहनों को टक्कर मार दी और खुद रोड किनारे नाले में एक टायर से जा धंसा।

गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इस दौरान यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई।सीमेंट से भरा ट्रक एक्सप्रेस वे से होते हुए तेज रफ्तार में देहरादून में प्रवेश कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर तीन-चार कार और विक्रम टेम्पो समेत कुल छह वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
ट्रक के नाले में एक तरफ गिरने के कारण डीजल बहना शुरू हो गया था, जिससे बड़ी आग लगने की आशंका थी। मौके पर पहुंचे पुलिस और यातायात कर्मियों ने ट्रैफिक और भीड़ को दूर करवाया, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर बुलाई, तब खतरा टला। करीब ढाई घंटे में रोड को यातायात के लिए क्लियर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आई, तभी उसने सामने से एक ट्रक को बैक होते देखा, जिसके चलते वह ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक का एक पहिया सड़क किनारे नाले में चला गया और एक तरफ झुक गया, जिससे नाले की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह क्षेत्र लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण अब एक खतरनाक हॉटस्पॉट बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications