Dehradun news: खड़ी बस में लगी आग, देखते-देखते बन गई आग का गोला, मची अफरा तफरी

देहरादून के रायपुर में एक खड़ी बस में आग लग गई। जिससेे हड़कंप मच गई। आनन फानन में फायर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाई गई। बताया गया कि बस रोज की तरह यहीं पर खड़ी थी, लेकिन अचानक देखते देखते आग का गोला बन गई। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई।

 Dehradun news: Fire broke out in a parked bus, it became a ball of fire, created chaos

थाना रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि 12:40 बजे के लगभग सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर फायर सर्विस की मदद से आग को बुझाया गया।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया गया कि बस रांझावाला रायपुर निवासी मनोज सिंह की है। बस जय दुर्गा ट्रेवल्स के नाम पर वाहन स्वामी द्वारा संचालित की जाती है और बुकिंग पर चलती है। रोज की तरह बीते सोमवार को बस मालिक ने बस को उसी स्थान पर खडा किया था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि बस में आग लगने से किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा घटना के संबध में आगे की कार्रवाई जारी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+