Dehradun news: सड़कों पर किसान, जमकर किया विरोध प्रदर्शन, मंडी में की तालाबंदी, सामने आई ये बड़ी वजह
एक तरफ देश भर के किसान सड़कों पर आंदोलनरत हैं। वहीं दूसरी तरफ देहरादून की सड़कों पर भी किसानों ने उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में किसानों ने निरजंनपुर मंडी गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

सोमवार को निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी की। यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई। निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा तालाबंदी जारी रहेगी
किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। जिसके बाद किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर नुरा कुश्ती हुई। इस बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। घंटो तक सड़कें जाम रहीं। उधर किसानों के आंदोलन को अब उत्तराखंड के तराई के किसान भी समर्थन कर रहे हैं।
किसानों के आंदोलन के समर्थन में उत्तराखंड के तराई में किसान सड़कों पर आए और आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने किच्छा देवरिया टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन कर टोल के गेट खोल दिए। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते मौके पर भारी पुलिस और पीएसी साथ ही केन्द्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान किच्छा नवीन मंडी स्थल पर एकत्र हुए और यहां से देवरिया स्थित टॉल प्लाजा पहुंचे। किसानों ने टोल प्लाजा के दो गेट खोल दिए। किसान नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो एमएसपी लागू कर रही है और न ही समझौते को लागू किया है। किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है।
वहीं किसानों ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार ने एमएसपी की गारंटी, बिजली बिल, कर्ज मुक्ति आदि विषयों पर आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण किसानों को फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यही नहीं हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए उन पर अत्याचार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications