Dehradun news: 121 फीट का रावण तैयार, बारिश में भी नहीं होगा खराब, रिमोट दबाते ही होगा स्वाहा, जानिए खूबी
Dehradun news: देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में भी दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 अक्टूबर को दशहरे पर परेड ग्राउंड में 121 फीट का रावण दहन होगा। इस बार रावण के पुतले को तैयार करने के लिए आगरा की टीम को बुलाया गया था, जो कि करीब एक माह तक पुतले को तैयार करने में जुटे रहे।
अब रावण के पुतले को खड़ा कर दिया गया है। रावण के पुतले को तैयार करने वाले आगरा के अयान ने बताया कि परेड ग्राउंड में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला लगा दिया गया है। जो कि इस बार कपड़े और टेरीकोट से तैयार किया गया, अगर बारिश होती है तो भी पुतला खराब नहीं होगा।

जिसके पहली बार 10 मुंह भी तैयार किए गए हैं। साथ ही 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाया जा रहा है। अयान ने बताया कि उनके पिता, दादा समेत कई पीढ़ियां ये पुश्तैनी काम करते आ रहे हैं। वो देशभर में इस काम को करते हैं। उनके साथ 20 लोगों की पूरी टीम दिनरात एक कर पुतले तैयार करती है।
रावण की लंका भी तैयार
रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाने के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है। दशहरा पर्व पर लंका दहन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
आधे घंटे में रावण धू धू कर जल जाएगा
देहरादून में हर साल बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है। रिमोट से रावण का दहन होगा और करीब आधे घंटे में रावण धू धू कर जला दिया जाएगा। आतिशबाजी के लिए एक अलग ही जगह चिन्हित की जाती है, जिसके चारों तरफ बैरिकेड लगाया जाता है ताकि लोग वहां न पहुंच पाए। परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगने के बाद लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं और लोग बच्चों के साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications