Dehradun news: दिवाली उत्सव शुरू, धनतेरस पर बरसा धन, गोल्ड-सिल्वर के रिकॉर्ड दामों के बाद भी जमकर खरीदारी
Dehradun diwali news:दिवाली का त्योहार शुरू हो गया है। लोग धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बता दें कि गोल्ड और सिल्वर के आसमान छूते दामों के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिससे सर्राफा व्यापारियों में काफी खुशी है। देहरादून के पलटन बाजार, धामावाला, झंडा बाजार, धर्मपुर समेत मुख्य बाजारों में खूब रौनक दिखी।
इस दौरान लोगों ने ज्वैलरी के अलावा बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की। सैफाली ज्वैलर्स के ओनर सुमित गोयल ने बताया कि धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोगों ने पहले से ही ज्वेलरी या अन्य आइटम की बुकिंग करवाई हुई है। इस बार रेट बढ़ने का असर ज्यादा देखने को नहीं पड़ा है।

हालांकि गोल्ड के साथ ही इस बार लोग सिल्वर की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। जिसमें सिक्के, बर्तन, मूर्तियां या मछली जैसे आइटम शामिल हैं। ग्राहकों का भी कहना है कि साल में एक बार त्योहार आता है। ऐसे में इस समय बजट के हिसाब से खरीदारी की जा सकती है।
देहरादून के बाजारों में ज्वैलरी के अलावा आटोमोबाइल बाजार में भी खूब रौनक नजर आई। जीएसटी कम होने के बाद गाड़ियों के दाम काफी कम हुआ है। अधिकतर लोगों ने धनतेरस पर ही गाड़ियां खरीदी हैं। धनतेरस शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक मनाया जाएगा।
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा का विधान है। इसके अलावा घरों में भगवान धन्वंतरि की उपासना भी की जाती है। दून उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन का कहना है कि बाजार में धनतेरस पर काफी अच्छी भीड़ रही। जिससे व्यापारी खुश हैं। दिवाली को लेकर लाइटिंग, डेकोरेशन, कपड़ा, बर्तन और ज्वेलरी मार्केट में जमकर रौनक नजर आ रही है।
धनतेरस के साथ ही दिवाली उत्सव शुरू हो गया है। जो कि इस बार पांच दिनों तक मनाया जाएगा। सोमवार और मंगलवार 20 और 21 अक्टूबर दोनों दिन दिवाली मनाई जाएगी। 22 को अन्नकूट और 23 को भैयादूज पर्व है।












Click it and Unblock the Notifications