Dehradun news: दुकान से भगवान राम के पोस्टर को हटाने पर हुआ बवाल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला
Dehradun news: उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दुकान से भगवान राम का पोस्टर हटाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक संगठन के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर दुकान पर लगा पोस्टर हटवा दिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में राधा धोनी द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ आईएसबीटी हरिद्वार रोड पर स्थित अमन जनरल स्टोर नाम की दुकान को दूसरे संप्रदाय के व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाने और दुकान के बाहर हिन्दू धर्म के नाम का बोर्ड लगाकर दुकान में लगे हिंदू देवताओं के चित्रो पर आपत्ति जताई गई। इसके बाद दूसरे संप्रदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई और दुकान के बोर्ड के साथ ही उसमें लगे धार्मिक चित्रो को जबरदस्ती हटा दिया गया।
Recommended Video
पुलिस ने बताया है कि दुकान के स्वामी राकेश बोराई नाम के व्यक्ति हैं, जिनके द्वारा ये दुकान गिरीश निवासी रायपुर देहरादून को किराए पर दी गई थी, जिन्होंने इुकान के संचालन के लिए शाहनवाज निवासी मोहल्ला खाता खेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को रखा गया था।
दुकान स्वामी द्वारा दुकान को किराए पर देते समय किराएदार से दुकान के स्वरूप और दुकान के नाम को परिवर्तित न करने और न ही दुकान के अंदर रखी किसी अन्य वस्तु को हटाने की बात कही गई थी, लेकिन बीते 9 जनवरी को राधा धौनी द्वारा अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर जबरदस्ती दुकान में लगे धार्मिक पोस्टर व दुकान के बोर्ड का हटा दिया और दूसरे संप्रदाय के लोगो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी, साथ ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित करते हुए लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications