Dehradun news: सीबीआई की कार्रवाई से हड़कंप, शहर के इन बड़े उद्योगपति समेत चार लोग गिरफ्तार, ये है मामला
Dehradun news: देहरादून में सीबीआई की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में देहरादून शहर के चर्चित उद्योगपति व रियल स्टेट के कारोबारी सुधीर विंडलास,उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तारी की खबर से रियल इस्टेट में हलचल मची है।

खबर है कि उद्योगपति व रियल स्टेट के कारोबारी सुधीर विंडलास को सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।। गौरतलब है कि लगभग पांच साल पहले विंडलास पर धोखाधड़ी से जमीन कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसआईटी जांच भी हुई थी लेकिन विंडलास के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
10 अक्टूबर 2022 में शासन ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। और 18 जनवरी 2023 को सीबीआई ने विंडलास के प्रतिष्ठानों में छापे भी मारे थे। आरोप है कि सुधीर कुमार विण्डलास व उसके मैनेजर प्रशान्त आदि द्वारा फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जौहड़ी गांव में भूमि पर कब्जा करने के सम्बन्ध में जनपद देहरादून के थाना राजपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बता दें कि सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस ने की। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
सरकार ने इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी। सरकार की संस्तुति के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चार मुकदमे सुधीर विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान सीबीआई ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति सुधीर विंडलास, रवि दयाल व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications