Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, गोदाम से 50 क्विंटल रसगुल्ले बरामद, रेट सुनकर चौंक जाएंगे

Dehradun News: फेस्टिव सीजन आते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस बीच देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र में विभाग की टीम ने एक बेसमेंट में गोदाम पर छापा मारा। जहां पर 50 क्विंटल रसगुल्ला अलग-अलग कंपनियों का बरामद हुआ है। इनके सैंपल भरे गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि 1 किलो रसगुल्ला की कीमत 111 रुपए 76 पैसे दर्ज की गई है। जिसको लेकर हर कोई हैरान है, कि आखिर आज के समय में इतनी कीमत का रसगुल्ला कहां मिल सकता है। साथ ही अपार्टमेंट के बेसमेंट में गोदाम खोलने को लेकर भी प्रशासन ने कार्रवाई की बात की है।

dehradun news careful before buying sweets Diwali 50 quintals rasgullas recovered warehouse shocked hear price

छापेमारी की कार्रवाई

यहीं से शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर रसगुल्लों की सप्लाई की गई है। जिसमें तकरीबन 15 दुकान शामिल है। रसीद में सिर्फ दुकान का नाम है पता नहीं लिखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान टीम ने जो रसीदें बरामद की हैं, उनमें सिर्फ दुकानों के नाम लिखे गए थे, दुकान कहां पर हैं, ये नहीं लिखा गया। इसके साथ ही कई डिब्बे रसगुल्ला खराब भी​ निकले, जिनकी पैकिंग खुली थी।

रसगुल्ले की कीमत मात्र 111 रुपये 76 पैसे दर्ज

दीपावली से पहले राजधानी में मिलावटी और घटिया मिठाई पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पटेलनगर क्षेत्र में एक बेसमेंट में बिना खाद्य लाइसेंस मिठाई का गोदाम संचालित किया जा रहा था। एक किलो रसगुल्ले की कीमत मात्र 111 रुपये 76 पैसे दर्ज थी। अधिकारियों ने कहा कि इतनी कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण मिठाई मिलना संभव नहीं है। मौके से छह नमूने जांच हेतु भरे गए।

रसगुल्ला, रसभरी और चमचम जैसे उत्पाद रखे थे

गोदाम में हरियाणा निर्मित रसगुल्ला, रसभरी और चमचम जैसे उत्पाद रखे गए थे। कई डिब्बों की पैकिंग खुली थी और मिठाई खराब अवस्था में मिली। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कारोबारी के पास खाद्य लाइसेंस नहीं था, जिस पर विभाग ने नोटिस जारी किया। टीम को जांच में यह भी पता चला कि इस गोदाम से दून व आसपास की दुकानों को मिठाई सप्लाई की जा रही थी।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह ने बताया कि निरीक्षण उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा आर.एस. रावत और सहायक आयुक्त मनीष सयाना के नेतृत्व में किया गया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी (विकासनगर), संतोष कुमार सिंह (ऋषिकेश) और कपिल देव (मसूरी) शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+