Dehradun news: मसूरी घूमने गए युवकों की कार खाई में गिरी, युवक-युवती की मौत, 5 दोस्त जा रहे शिखर फॉल
मसूरी घूमने जा रहे युवकों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक युवती व युवक की मौत और तीन लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि पांच लोग थार गाड़ी में घूमने के लिए शिखर फॉल आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को शिखर फॉल पर एक गाड़ी के खाई में गिरने की सूचना मिली। मौके पर एक गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर एसडीआरएफ के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना में दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और बाकी तीन को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नाम मृतक :-
आयुष शर्मा निवासी डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष।
(व्यवसाय- मर्चेंट नेवी में कार्यरत)
अवनी कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून उम्र 29 वर्ष
(व्यवसाय- मसूरी रोड में कैफे का संचालन)
नाम घायल
- गुलशन कुमार निवासी दिल्ली उम्र 29 वर्ष
- (व्यवसाय- अपना बिजनेस ( मैक्स अस्पताल में भर्ती))
- युवराज बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून उम्र 33 वर्ष
- (व्यवसाय- मसूरी रोड स्थित कैफे का संचालन( मैक्स अस्पताल में भर्ती)
- ईशा निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष।
- (व्यवसाय-आर्किटेक्ट का काम( कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)












Click it and Unblock the Notifications