Dehradun news:कार बनी आग का गोला,पुलिस और दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

देहरादून में सड़क पर कार आग का गोला बन गई। जिसे देखकर अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आनन फानन में पहुंची अग्निशमन और पुलिस के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

Dehradun news Car turned into a ball of fire police firemen barely controlled the fire

देहरादून में सड़क पर गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना दिन के समय की बताई जा रही है। कार में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। घटना इतनी भयावह थी कि आग ने पूरी तरह कार को अपनी जद मे ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ।

जैसे ही कार ने आग पकड़ी, अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग को बुलाया गया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किये। कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई। पुलिस की माने तो घटना मे किसी के हताहत होने की खबर नही है आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिनर्जी हॉस्पिटल से महज 100 मीटर की दूरी पर रोड के विपरीत दिशा पर खड़ी कार में देखते ही देखते आग लग गई। कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं आग की लपटें इतनी तेजी से ऊपर की ओर उठी कि बिजली और केबल तार भी जल गए। कार में आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीक हो रही है। पुलिस आग लगने की जांच में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+