Dehradun news: पेड़ से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त, ट्रांसजेंडर समेत दो लोगों की मौत

देहरादून में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एलआईसी मंडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दाैरान हादसे में ट्रांसज़ेडर समेत दो लोगों की माैत हो गई।

उधर एक अन्य घटना में मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Dehradun news Car crashes after hitting tree two people including transgender killed

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5.30 बजे थाना नेहरूकालोनी को सूचना प्राप्त हुई की एक स्विफ्ट डिज़ायर कार एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, सूचना पर थाना नेहरूकालोनी से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दुर्घनाग्रस्त कार में 02 व्यक्ति स्वार थे।

पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौरव निवासी बड़ोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष और कार में सवार दूसरा व्यक्ति ट्रांसज़ेडर था, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

एक अन्य घटना में मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली गई है। पुलिस को शव की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर व्यक्ति का नाम अंकुर नरवाल पुत्र ओमप्रकाश नरवाल निवासी 1906 वार्ड नंबर 10 गली नंबर 13 रामगोपाल कालोनी रोहतक हरियाणा अंकित है। मृतक के रिश्तेदारों को सूचित किया गया है औरथा जांच में पाया गया है कि व्यक्ति का पारिवारिक विवाद चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+