Dehradun news: जन्मदिन पर केक ने पहुंचा दिया अस्पताल,केक खाने के बाद व्यक्ति समेत चार लोगों की तबीयत खराब
देहरादून में एक व्यक्ति के जन्म दिन का केक खाना महंगा पड़ गया। जिस व्यक्ति का जन्म दिन था, उनकी अपने दोस्तों समेत केक खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में सबको अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिसके बाद दुकान की शिकायत की गई। मामला पुलिस तक पहुंच गई है।

देहरादून के प्रेमनगर में रहने वाले व्यक्ति का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। इसके बाद पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया। केक खाने से सबकी तबीयत बिगड़ गई। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण और तीन अन्य लोगों को उल्टियां होने लगीं। इनमें से वरुण राठी की तबीयत काफी बिगड़ गई।
उन्हें उल्टियां के साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें इन्फेक्शन की पुष्टि हुई। उधर, यह सूचना मिलने के बाद कुछ लोग पटेलनगर स्थित दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया।
लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी है। पुलिस ने भी दुकान पहुंचकर जानकारी हासिल की। वरुण राठी के परिजनों ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। उसी को खाने से उनके पति की हालत खराब हो गई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि हाल ही में केक खाने से मौत का मामला सामने आ चुका है। पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन का केक खाने से 10 वर्षीय मासूम की मौत का हादसा हो चुका है। बर्थडे के लिए ऑनलाइन केक ऑर्डर किया गया था, जिसे खाने के बाद बच्चों सहित परिवार वालों की तबीयत खराब होने लगी और जैसी ही मासूम को अस्पताल लेकर गए डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंता पैदा करती है। कुछ ऐसे विदेशी खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें कई तरह के केमिकल्स मिलाये जाते हैं और इन्हें देर तक रखने से इनमें विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिनसे हर किसी को बचना चाहिए। इन आइटम में एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है। जिससे इसके बारे में कस्टमर को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हमेशा इस तरह के प्रोडेक्ट खरीदने से पहले सही तरह से जांच कर लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications