Dehradun News: विवाद के बाद तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत,ये बताई जा रही वजह,पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के रायपुर इलाके में देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं।

बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही गाड़ी के लेनदेन का भी कोई मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस सारे पक्षों से बातचीत कर रही है।

Dehradun News After dispute three youths were shot one died reason being given police investigating

राजधानी देहरादून के रायपुर के डोभाल चौक पर देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं। बताया गया कि नेहरू ग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आवेश में आकर तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल और एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली। घायल व्यक्तियों को रातों रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमला करने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी से फरार हो गया। जिसे पुलिस पकड़ने में जुटी है। रात को गोली लगने से रवि बुटोला नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिसकी लाश सुबह मिली। वही घायल व्यक्ति सुभाष छेत्री और मनोज नेगी को रातों रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह मृतक के परिजनों ने काफी देर तक हंगामा काटा। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया।

मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले रामवीर और मनीष का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी देहरादून अजय कुमार ने बताया की कोई गैंगवार जैसा प्रकरण तो नही है लेकिन हर किसी से पूछताछ की जा रही है। इस घटन में 2 या 3 लोगो के और भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है वही घायलों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एक सिरे से छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+