Dehradun news: कॉलेज की लिफ्ट में फंसे 6 छात्र, पुलिस ने गैस कटर मैकेनिकों के साथ ऐसे चलाया रेस्क्यू अभियान
देहरादून के राजकीय पॉलिटैक्निक कॉलेज, जस्सोवाला की लिफ्ट में 6 छात्रों के फंसने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
लिफ्ट में काफी देर से छात्रों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची जिसके बाद कड़ी मशक्कत से गैस कटिगं मशीन के जरिए छात्रों को सकुशल बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सहसपुर को सूचना मिली कि राजकीय पॉलिटेक्निक जस्सोवाला भवन की लिफ्ट में संस्थान के कुछ छात्र काफ़ी देर से फंसे हुए है। जो कि घबराए हुए हैं।
पुलिस ने तुरंत रास्ते से वेल्डिंग और गैस कटिंग के कार्य से जुड़े 04 स्थानीय मैकेनिको को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और लिफ्ट में फंसे छात्रो को निकालने के लिए पुलिस द्वारा स्थानीय मैकेनिको की सहायता से लिफ्ट के दरवाजों और छत को काटा गया।
जिसके बाद लिफ्ट में फंसे कुल 06 छात्रों आयुष, तरुण, सुधांशु, अनिकेत, राहुल, हर्षित नेगी को सकुशल बाहर निकाला गया। इस दौरान लिफ्ट के मैकेनिक और अग्निशमन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। छात्रों ने बताया कि अचानक लाइट जाने और लिफ्ट में मौजूद छात्रों द्वारा लिफ्ट के बटन को बार-बार दबाने से लिफ्ट बीच में अटक गई थी।
स्थानीय पुलिस द्वारा इस प्रकार की अकास्मिक घटनाओ के दोबारा घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत ऐतिहाती कदम उठाते हुए लिफ्ट के मैकेनिक तथा अग्निशमन विभाग के माध्यम से ऐसी आपात स्थिति से निपटने तथा लिफ्ट के प्रयोग आदि के संबंध में संस्थान में मौजूद शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया।












Click it and Unblock the Notifications