Lachhiwala Nature Park बना सबसे हॉट पिकनिक स्पॉट, गर्मी और वीकेंड पर सैलानियों की जुट रही भीड़, ये है खास

देहरादून के लच्छीवाला नेचर पार्क में वीकेंड पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। देहरादून के सबसे हॉट पिकनिक स्पॉट के तौर पर नेचर पार्क बनता जा रहा है।

dehradun Lachhiwala Nature Park hottest picnic spot, crowds tourists gathered on summer and weekends, this is special

गर्मी बढ़ते ही देहरादून के लच्छीवाला नेचर पार्क में भी सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। वीकेंड पर तो नेचर पार्क में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी नेचर पार्क काफी पसंदीदा जगह बनती जा रही है। देहरादून के सबसे हॉट पिकनिक स्पॉट के तौर पर नेचर पार्क बनता जा रहा है।

शहर से मात्र 20 किमी की दूरी पर लच्छीवाला नेचर पार्क

देहरादून शहर से मात्र 20 किमी की दूरी पर लच्छीवाला नेचर पार्क है। यहां बड़ों के लिए घूमने फिरने और खूबसूरत जगहें देखने के लिए है, वहीं बच्चों के फुल मस्ती करने का पूरा इंतजाम हैं। पार्क के एंट्री गेट पर ही टिकट काउंटर है। पार्क में एक व्यक्ति का शुल्क 80 रुपये है, वहीं चार पहिया वाहन का 40 और दुपहिया वाहन का 20 रुपये शुल्क है। नाइट वाटर फाउंटेन का शुल्क 100 रुपये है। पर्यटक यहां नेचर पार्क में बोटिंग का लुफ्त भी उठा रहे हैं।

मनोरंजन के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद

लच्छीवाला नेचर पार्क में म्यूजियम भी बनाया गया है। यहां उत्तराखंड की पौराणिक चीजें रखी गई हैं। बच्चों के लिए नेचर पार्क में झूले लगाए गए हैं। लच्छीवाला नेचर पार्क में टूरिस्ट फुलऑन मनोरंजन के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। वीकेंड पर नेचर पार्क और पानी में नहाने वालों के लिए पैर रखने की तक जगह नहीं है। गाड़ियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों की भीड़ देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि नेचर पार्क अब देहरादून का सबसे हॉट पिकनिक स्पॉट बन गया है। लोग यहां घूमने फिरने और पानी में नहाने के साथ ही बच्चों को मस्ती के लिए लेकर आते हैं। यहां खाने पीने की पूरी व्यवस्थाएं हैं। हालांकि कुछ लोग यहां पर पिकनिक की तरह घर से बनाकर या यहीं पर हल्का फुल्का तैयार कर इंज्यॉय करते हैं।

ये है खास

छह करोड़ की लागत से लच्छीवाला का नेचर पार्क नए रूप में तैयार किया गया है। लच्छीवाला नेचर पार्क मनोरंजन के साथ प्रकृति की निकटता तो मिलेगी। यहां राज्य की संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट की स्थापना साल 1980 में की गई थी। आंकड़ों के अनुसार तीन लाख पर्यटक हर साल लच्छीवाला आते हैं। पार्क में धरोहर में उत्तराखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोया गया है। इसमें वाद्य यंत्र, परिधान,औजार, अनाज,आदि उत्तराखंड की संस्कृति कसे संबधित चित्र रहे गए है। चिल्ड्रन पार्क में बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले,बंजी जंपिग आदि है। गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे के अलावा नेचर शॉप, कैंटीन, झील, मदर अर्थ स्टेचू, नेचर ट्रेल सैल्फी प्वांइट,फिश पौंड आदि बनाए गए है।

ये है शुल्क

एंट्री टिकट

  • टूरिस्ट-- 80
  • बच्चे(6-10 वर्ष)- 30

पार्किंग शुल्क

  • वाहन अन्य दिनों में शनिवार/रविवार
  • दोपहिया - 20 25
  • तीन पहिया/चार पहिया - 40 50
  • बस/टेम्पो/ट्रेवलर 100 150

बोटिंग शुल्क- 50
एडवेंचर स्पोर्टस - 40
म्यूजिकल फाउंटेन - 20 रुपये दिन व 100 (सायं 4 बजे से)

Recommended Video

    Adi Kailash मार्ग पर भूस्खलन में फंसे यात्रियों का SDRF ने किया रेस्क्यू | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+