Uttarakhand: पति ने बुक कराया साढ़े चार लाख का हनीमून पैकेज, पत्नी अपनी बहन के साथ पहुंच गई मालदीव
देहरादून निवासी युवक ने हनीमून पर जाने के लिए करीब साढ़े चार लाख में पैकेज बुक कराया। पत्नी ने पति से अलग होने के बाद अपनी बहन को लेकर उसी पैकेज पर मालदीव घूम आई।पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो अब मुकदमा दर्ज किया गया।

देहरादून में पति-पत्नी के बीच एक अजीबोगरीब धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति के साढ़े चार लाख के हनीमून पैकेज पर अपनी बहन को घुमाकर ले आई। पीड़ित पति की तहरीर पर अब पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप,कंपनी ने सोनाक्षी की बहन इशिता को ही अंकित के नाम पर मालदीव भेज दिया
देहरादून के अंकित गर्ग निवासी जीएमएस रोड की शादी अक्तूबर 2021 में सहारनपुर निवासी सोनाक्षी बंसल के साथ हुई थी। दिसंबर में उन्होंने हनीमून पर जाने के लिए ट्रैवल ट्रूप्स ग्लोबल प्रा. लि., चेन्नई से करीब साढ़े चार लाख में पैकेज बुक कराया। जनवरी 2022 में पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। जिसके बाद सोनाक्षी मायके चली गई। अंकित ने कंपनी के डायरेक्टर से हनीमून पैकेज के पैसे वापस मांगे तो वे टालमटोल करते रहे। इस बीच अप्रैल 2022 में दोनों परिवार की सहमति से अलग हो गए। आरोप है कि कंपनी ने सोनाक्षी की बहन इशिता को ही अंकित के नाम पर मालदीव भेज दिया। अगस्त 2022 में अंकित ने जब इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और उसकी बहन इशिता को मालदीव में घूमते देखा तो सारी सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस ने अंकित की शिकायत पर सोनाक्षी बंसल, उसकी बहन इशिता बंसल और कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications