डेंगू से निपटने को डीएम का धांसू प्लान,सख्त हिदायत- कमरों के भीतर मीटिंग और कॉर्डिनेशन से नहीं चलेगा काम
देहरादून में डेंगू से निपटने को अब स्वास्थ्य विभाग को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने दवा एवं फॉगिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों ने फॉगिंग मशीन की कमी बताई जिस पर जिलाधिकारी ने मशीनें दोगुनी करने के निर्देेश देते हुए कहा कि इस कार्य में धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। नगर निगम ऋषिकेश को मशीने बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी सर्विलांस करने और कार्याें की मॉनिटरिंग करने को कहा है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक न होने पर हैरानगी जाहीर करते हुए अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक धरातल पर लाने की तत्काल कवायद शुरू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि कमरों के भीतर बैठक और समन्वय करने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकारी मशीनरी को फील्ड में उतारना होगा और अधिकारियों को मॉनिटरिंग के साथ ही स्वयं एवं अपने-अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्याें का मूल्यांकन करना आवश्यक है।
डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है। सफाई तथा अन्य शिकायतों के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी, लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ने की संभावना के बीच सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए डेंगू प्रभावित क्षेत्रों एवं प्रभावित इलाकों में माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाते हुए डेंगू पर नियंत्रण बनाया जाए। महानिदेशालय स्तर से प्रत्येक दिन इसकी निगरानी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications