Dehradun news: बारिश के बीच डीएम के तहसील सदर में छापे से हड़कंप,देरी से आने वालों पर एक्शन,कमियों पर नाराजगी
Dehradun dm news: देहरादून में बारिश के बीच डीएम सविन बंसल के तहसील सदर में छापे से हड़कंप मच गया। डीएम ने देरी से आने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लिया। 10 बजे के बाद आने वाले कार्मिकों को चेतावनी जारी की जबकि साढ़े 10 बजे के बाद आने वाले कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आज तेज बारिश के बीच प्रातः 9ः50 बजे तहसील सदर पंहुचे। जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।

देरी से आने वाले कार्मिकों को चेतावनी जारी की। जबकि साढ़े 10 बजे बाद आने वाले कार्मिकों का 01 दिन के वेतन रोकने के दिए निर्देश दिए। डीएम ने सुस्त कार्य प्रणाली पर डब्लू.बी.एन, ए.डब्लू.बी.एन के तबादले के आदेश किए। जिलाधिकारी ने कार्यालयों में जनमानस हेतु आदर्श माहौल स्थापित करने तथा जनमासन के साथ व्यवहार में सौम्यता रखने तथा आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में सीढ़ीयों पर गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई व्यवस्था हेतु लगाए गए ठेकेदार पर अर्थदण्ड की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में नगर निगम द्वारा सम्बन्धित ठकेदार पर एक लाख का अर्थदण्ड लगया।
डीएम ने तहसील परिसर में लिफ्ट खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद एमडीडीए के अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने 01 माह के भीतर लिफ्ट ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 10 लाख से अधिक के बकायेदारों से 01 माह के भीतर वसूली की जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारियों केसाथ पुरानी तहसील का निरीक्षण कर इस स्थान पर मल्टीलेवल ओटोमैटिक/ मैकेनाईज पार्किंग बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। पुराने तहसील परिसर में पार्किंग बनने से जहां बाजार की सड़के जाममुक्त रहेंगी, वहीं यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications