देहरादून से मोबाइल पर गेम खेलते बड़ी बहन ने की युवक से दोस्ती, छोटी बहन के साथ पहुंची असम, फिर हुआ ये ..
उत्तराखंड के देहरादून से लापता दो सगी बहनें असम से बरामद हुई हैं। पुलिस पड़ताल में पता चला कि मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बड़ी बहन की असम में एक युवक से दोस्ती हो गई थी। जिससे मिलने घरवालों को बिना बताए बड़ी बहन अपनी नाबालिग छोटी बहन को लेकर असम पहुंच गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को नेहरू कॉलोनी निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दोनों बेटियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों ने जब काफी तलाश की तो बेटियों का कोई पता नहीं चला। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज की और युवतियों की बरामदगी के लिए टीम गठित की।
गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से दोनों युवतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो दोनों युवतियों के असम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम असम रवाना हुई। टीम द्वारा असम पहुंचकर युवतियों के संबंध में जानकारी इकट्ठी कर उन्हें सिलीगुड़ी के होटल से सकुशल बरामद किया गया।
गुमशुदा युवतियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने मोबाइल पर लीजेंड गेम खेलती है। मोबाइल लीजेंड गेम के माध्यम से उनकी असम में एक युवक से दोस्ती हुई। जिससे मिलने के लिए वो असम के सिलीगुड़ी पहुंच गई थी। दोनों युवतियों को वापस देहरादून लाकर सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस ने युवतियों को परिजनों के सुपुर्द करने से पहले उनकी काउंसलिंग भी की है। सोशल मीडिया के इस दौर में पुलिस परिजनों से लगातार बच्चों की निगरानी करने और संवाद स्थापित करने करने को अवेयर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications