Dehradun कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट को लेकर विवाद, सीएम धामी बोले: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Dehradun देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस प्रकरण को लेकर ए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत भी की।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कश्मीरी युवकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां हर राज्य, हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों का स्वागत है।

उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी वर्ग या क्षेत्र से क्यों न हो।
उन्होंने यह भी बताया कि विकासनगर की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही आवश्यक कार्रवाई कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों देहरादून के विकासनगर में शॉल बेचने आए दो कश्मीरी मुसलमानों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। है।
घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल घटना में शामिल संजय यादव व एक अन्य के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई। पीड़ितों का आरोप है कि यह हमला उनकी धार्मिक पहचान और कश्मीर से होने के कारण हुआ। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों ने काफी रोष जताया।












Click it and Unblock the Notifications