Dehradun Christmas चर्च में हुई स्पेशल प्रार्थना,केक काटकर मनाया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन,बाजार रहे गुलजार

Dehradun Christmas उत्तराखंड में क्रिसमस पर हर तरफ धूम नजर आई। देहरादून में भी क्रिसमस के मौके पर सभी चर्च पर लोगों की भीड़ उमड़ी। जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के मौके पर सुबह लोगों ने चर्च पहुंचकर पहले प्रार्थना की इसके बाद सभी लोगों ने पादरी का आशीर्वाद भी लिया। साथ ही लोगों ने आपस में एक-दूसरे को गिफ्ट्स भी बांटे।

 Dehradun Christmas celebrations, markets buzzing, everyone celebrated birthday Lord Jesus Christ.

इसके अलावा क्रिसमस को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि​ क्रिसमस को लेकर एक सप्ताह से दूनवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोगों ने इसको लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी, साथ ही बाजार में लोगों ने जमकर शॉपिंग की।

आज प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए इसाई समाज के लोग चर्च में इकट्ठा हुए। चर्च में प्रार्थना सभाएं और केक काट कर खुशियां मनाई गईं। देहरादून के प्रसिद्ध और प्राचीन राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च, नैसविला रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च समेत शहर के सभी चर्च में भव्य सजावट की गई है।

चर्च पादरी पास्टर अमित सैमुअल ने क्रिसमस पर पूरे देशवासियों को संदेश दिया कि सभी एक दूसरे को प्यार बांटे। एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहें। उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में सब भाई चारे के साथ रहें।

इस दौरान सुबह से ही चर्च में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ चर्च में प्रार्थना की और सभी को क्रिसमस की बधाई दी। एक साथ दो से तीन दिन का वीकेंड होने की वजह से लोगों ने क्रिसमस को जमकर इंजॉय किया। देर रात तक लोग सड़कों पर घूमते हुए नजर आए।

शहर में हर तरफ क्रिसमस की धूम रही। उत्तराखंड के कई इलाकों से लोगों ने बर्फीली और सर्दी में क्रिसमस को इंजॉय किया। मसूरी, नैनीताल में भी लोगों ने खूब मस्ती की। इस दौरान जगह जगह जाम की खबरें भी सामने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+