Dehradun: टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली के बाद दोगुना हुआ एक्यूआई, जानिए क्या है शहर का हाल
दिवाली पर देहरादून वासियों ने जमकर आतिशबाजी की। जिससे देहरादून का एक्यूआई 400 को पार कर गया है। बता दें कि तीन साल बाद देहरादून का एक्यूआई इस स्तर पर पहुंचा है। जबकि दिवाली से पहले एक्यूआई 132 दर्ज किया गया था। जो कि अब दोगुना हो गया है।

पूरे देश में इस समय एक्यूआई को लेकर कई शहरों में चिंता बढ़ गई है। वायु प्रदूषण की वजह से शहरों में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस बीच दिवाली पर की गई जमकर आतिशबाजी के बाद एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
देहरादून में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंचा दिया। 24 घंटे में अंदर वायु प्रदूषण के चलते एक्यूआई 268 तक बढ़ गया। देहरादून में स्मार्ट सिटी ने शहर में 50 डिजिटल स्क्रीन लगाए हैं, जो आटोमेटिक डिवाइस के जरिए वायु गुणवत्ता सूचकांक की जानकारी देते हैं। दून के कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर 400 के पार हो गया। शहर में एक्यूआई को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
स्मार्ट सिटी ने शहर में 50 डिजिटल स्क्रीन लगाए हैं, जो आटोमेटिक डिवाइस के जरिए वायु गुणवत्ता सूचकांक की जानकारी देते हैं। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार दून शहर में सबसे अधिक वायु प्रदूषण घंटाघर, रेसकोर्स रोड, ओएनजीसी चौक और तहसील चौक पर दर्ज किया गया। हालांकि मैनुअल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक्यूआई 50 तक है तो खुली हवा में सांस लेना सुरक्षित है। इससे ज्यादा होने का मतलब हवा में प्रदूषण है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में दीपावली पर हुई आतिशबाजी से एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। घंटाघर क्षेत्र में तब 348 और नेहरू कालोनी में 327 एक्यूआई दर्ज किया गया था। 2021 में देहरादून का एक्यूआई 327, 2022 में 247 और 2023 में 318 दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications