राहुल गांधी की विजय उत्सव रैली से एक दिन पहले भाजपा करेगी शहीद सम्मान यात्रा का समापन, जानिए क्याें
राहुल गांधी की देहरादून में विजय उत्सव रैली से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शहीद सम्मान यात्रा का समापन
देहरादून, 8 दिसंबर। 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विजय उत्सव रैली आयोजित होगी। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। इधर कांग्रेस की रैली से एक दिन पहले भाजपा भी देहरादून में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमें शहीद सम्मान यात्रा का समापन 15 दिसंबर को होगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। इस तरह से भाजपा ने कांग्रेस की रैली से पहले सैनिक वोटरों को लेेेकर काउंटर करने की कोशिश शुरू कर दी हैा

15 दिसंबर को होगा शहीद सम्मान यात्रा का समापन
सैन्य धाम के निर्माण के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की पहल पर भाजपा की और से शहीद सम्मान यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के जरिए अमर शहीद सैनिकों के आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर सैनिक धाम में ले जाकर भूमि पूजन किया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा का समापन 15 दिसंबर को होना है। कार्यक्रम को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई । बैठक में बताया गया कि समापन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी देहरादून पहुंचेंगे। भाजपा इस कार्यक्रम को बडे स्तर पर आयोजित कर रही हैा जो कि सैनिक परिवारों की भावनाओं को जोडने की कोशिश रहेगीा यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे से एक दिन पहले आयोजित होगाा ऐसे में भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश में जुट गए हैं।
16 दिसंबर को कांग्रेस की विजय उत्सव रैली
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने अलग-अलग समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि विजय उत्सव रैली की तैयारी के लिए जिलावार बैठकें आयोजित की गई हैं। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह समेत कांग्रेस के दिग्गज मौजूद रहे। बताया गया कि 16 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में राहुल गांधी सैनिकों के सम्मान में आयोजित होनी वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी चाहती है कि उनकी यह सभा भव्य हो। इसलिए इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी की ओर से तैयारियों को लेकर समितियों का गठन कर दिया गया है। इस काम की जिम्मेदारी महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
सैनिक परिवारों पर सबका फोकस
उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश हैं, ऐसे में सैनिक वोटरों को अपनेे पक्ष में करने के लिए भाजपा, कांग्रेस अपने अपने तरीके से फोकस करने में जुटी हैा भाजपा सैन्य धाम को चुनावी साल में निर्माण कार्य के जरिए सैनिक परिवारों को अपने साथ जोडने में लग गए हैं, जबकि कांग्रेस भी अपने सभी कार्यक्रम में सैनिक परिवारों को सम्मानित कर रही हैा लेकिन अब कांग्रेस विजय दिवस पर राहुल गांधी के जरिए सैनिक परिवारों को सम्मानित करवाने जा रहे हैं। इस रैली के जरिए कांग्रेस सैनिक परिवारोंं के अलावा आम लोगों की समस्याओं को भी उठाने की कोशिश करेंगेा कांग्रेस की नजर इस कार्यक्रम के जरिए पहले सैनिक परिवारों पर ही हैा जो कि इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा होंगेा












Click it and Unblock the Notifications