सीएम सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हादसा या आत्महत्या! जांच शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक की गले में गोली लगने से मौत हुई है।

Death, accident or suicide under suspicious circumstances shooting commando posted CM security!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। शव मुख्यमंत्री आवास के पास बने बैरक में पड़ा मिला। सरकारी एके-47 राइफल से गोली चलने की बात सामने आई है। जांच में जुट गई है।

2007 में पीएसी में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे

मूल रूप से पौड़ी के कफोलस्यू पट्टी के अगरोड़ा गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार 2007 में पीएसी में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उनका चयन मुख्यमंत्री सुरक्षा में कमांडो के तौर पर हुआ था। प्रमोद अपनी पत्नी के साथ देहरादून में विजय पार्क में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार को उन्हें सीएम की सुरक्षा में कुमाऊं जाना था। वह तैयार होकर अपनी बैरक में गए लेकिन उसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सरकारी एके-47 पड़ी थी

बताया जा रहा है कि उनके गले में गोली लगी थी। नीचे फर्श पर उनकी सरकारी एके-47 पड़ी थी। वायरल खबरों की मानें तो प्रमोद काफी दिनों से अपने पौड़ी स्थित घर में भागवत में शामिल होने के लिए छुट्टी मांग रहे थे। लेकिन, छुट्टी मंजूर नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्होंने परेशान होकर सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस इस बात को नकार रही है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल इसकी जांच करेंगी

देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। घटनास्थल में जाकर देखने से ये पता लगा कि मृतक की गले में गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि इस बात की जांच की जाएगी कि ये हादसा है या आत्महत्या। एसपी सिटी सरिता डोबाल इसकी जांच करेंगी। एसएसपी ने साफ किया कि जो छुट्टी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है, वो गलत है। 16 जून से छुट्टी मिल गई थी। प्रमोद के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक चार साल का बेटा भी है। वह चार बहनों के इकलौते भाई थे। ऐसे में प्रमोद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+