AIIMS एमडी एंट्रेस परीक्षा में पास कराने के लिए 50 लाख में डील,ऋषिकेश एम्स के डॉक्टर ऐसे करा रहे थे पेपर सॉल्व

देहरादून पुलिस ने ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में नकल कराते 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

इसमें टेलीग्राम के जरिए स्टूडेंट्स पेपर की फोटो खींचकर भेज रहे थे, जबकि ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर उनके जबाव टेलीग्राम के जरिए भेज रहे थे। इस परीक्षा के लिए 50 लाख में डील हुई थी। ​जिसमें डॉक्टरों को दो-दो लाख रुपए दिये जाने थे।

Deal for 50 lakhs to pass AIIMS MD entrance exam doctors of Rishikesh AIIMS solving papers TALEGRAM

पुलिस से मिली जानकारी के अनुुसार ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा के दौरान नकल माफियाओ ने देहरादून से अन्य राज्यों में स्थित परीक्षा केन्द्रो में परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नकल कराने का मामला पकड़ में आया है।

बीती रविवार 19 मई को पुलिस ने बैराज रोड से एक गाड़ी टाटा सफारी में बैठे 05 व्यक्तियों को ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में कांगडा हिमांचल के परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन और टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर हैं। जो कि परिक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर बता रहे थे। पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अजित द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सुबह 09 बजे से 12 बजे तक आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में हिमांचल इन्सीटयूट आफ इनजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, विध्यानगर जिला कांगडा, हिमांचल प्रदेश में स्थित परीक्षा केन्द्र में परीक्षा दे रहे 03 अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल करायी जा रही थी।

परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र में बैठे परिक्षार्थियों द्वारा उन्हें अपने मोबाइल से प्रश्न पत्रों की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही थी, जिसका उत्तर उनके द्वारा टेलीग्राम पर बनाये गये ग्रुप के माध्यम से परिक्षार्थियो को उपलब्ध कराया जा रहा था।

प्रश्न पत्रों के उत्तर सॉल्वड कराने के लिये उनके द्वारा एम्स अस्पताल के डॉक्टर वैभव जे०आर० व एक अन्य डॉक्टर अमन को हायर किया गया था, डॉ0 अमन अभियुक्त के एक दोस्त की मौसी का लडका है। अभियुक्त द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी को एमडी की परीक्षा में पास कराने के एवज में 50 लाख रुपए लिये गये थे, जिसमें से उसके द्वारा अपने साथ काम करने वालों को दो से तीन लाख रुपएा दिये जाते है और प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए एम्स ऋषिकेश से जिन डॉक्टरों को हायर किया गया था, उन्हें 02-02 लाख रुपए में हायर किया था।

पूछताछ में अभियुक्त अजीत द्वारा बताया कि उसकी तीन लैब है, जिनके माध्यम से वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ मेें भी परिक्षार्थियों को नकद कराने के एवज में मोटी धनराशि लेता है।

ये अभियुक्त पकड़े गए

  • अजीत निवासी थाना जींद जिला जींद हरियाणा उम्र 44 वर्ष
  • अमन शिवाच निवासी रोहतक हरियाणा उम्र 24 वर्ष
  • वैभव कश्यप निवासी पटियाला पंजाब उम्र 23 वर्ष
  • विजुल गौरा निवासी हिसार हरियाणा उम्र 31 वर्ष
  • जयंत निवासी जिला हिसार हरियाणा उम्र 22 वर्ष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+